GT vs RCB IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 70 लीग मुकाबले, एक एलिमिनेटर और दो क्वालिफायर के बाद खिताबी जंग के लिए दो धाकड़ टीमें मिल चुकी हैं। रविवार, 31 मई को विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा। ऐसे में ‘महासंग्राम’ से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड जान लेते हैं।
रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद
फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, पहले क्वालिफायर में आरसीबी की टीम गुजरात पर हावी रही थी।
क्वालिफायर-1 में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए थे और इसके जवाब में गुजरात 162 रन पर सिमट गई थी। इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
क्वालिफायर-2 में गुजरात का दबदबा
पहले क्वालिफायर में हारने के बाद गुजरात ने दूसरे क्वालिफायर में दमदार तरीके से वापसी की। दूसरे क्वालिफायर में शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। वहीं, उनके साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए थे। ऐसे में गुजरात फाइनल मुकाबले में इसी फॉर्म के साथ उतरना चाहेगी।
आईपीएल में अभी तक दोनों टीमों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं, लेकिन फाइनल से पहले दोनों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डाला जाए, तो आरसीबी, गुजरात से आगे है। आईपीएल में दोनों के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से बेंगलुरु ने पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स ने चार मैच अपने नाम किए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.