राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड रिकॉर्ड समय में मार्च महीने के भीतर ही परिणाम जारी करेगा। कहा जा रहा है कि आज दोपहर करीब 1 बजे तक नतीजे जारी हो जाएंगे।
RBSE 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
इन स्टेप्स को फॉलो करें:
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– इसके बाद होमपेज पर आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– रिजल्ट चेक करने के लिए यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
– सबमिट करते ही आपको अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और दूसरी जानकारियां स्क्रीन पर दिख जाएंगी।
– इसके बाद आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
दोपहर 1 बजे जारी होंगे परिणाम
दरअसल, राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा आज लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। जिसमें शिक्षा मंत्री अन्य बोर्ड के अधिकारी के साथ कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और सभी जरुरी आंकड़े शेयर करेंगे।
SMS के जरिए मिल जाएगा रिजल्ट
राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट पर तो देख ही पाएंगे, इसके अलावा आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर भी SMS ऑप्शन खोलें और RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें। इसके बाद इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 की मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.