Kacche Kele Ke Chilke ki Chutney: गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और लू शरीर को बेहाल कर देती है, तब खान-पान में थोड़े बदलाव हमें बड़ी राहत दे सकते हैं। अक्सर हम कच्चे केले की सब्जी या कोफ्ते बनाकर उसके छिलके फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके न केवल पौष्टिक हैं, बल्कि गर्मी से बचाने में भी मददगार हैं?
Image: Instagram
कच्चे केले छिलके की चटनी बनाने के लिए लहसुन, हरी मिर्च, कच्चा सरसों का तेल, नींबू का रस,नमक डालें।
Image: Instagram
- सबसे पहले कच्चे केले के छिलकों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
- अब इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर एक बर्तन में थोड़े से नमक वाले पानी के साथ डालें।
Image: Instagram
छिलकों को 5-7 मिनट तक उबालने से उनका कड़वापन दूर हो जाता है और वे मुलायम हो जाते हैं।
Image: Instagram
उबले हुए छिलकों को ठंडा होने दें। इसके बाद मिक्सी जार में छिलके, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक का छोटा टुकड़ा और नमक डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
Image: Instagram
पिसी हुई चटनी को एक बाउल में निकालें। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाएं।
Image: Instagram
यह चटपटी चटनी दाल-चावल, गरमा-गरम पराठे या खिचड़ी के साथ लाजवाब लगती है। इसे आप 2 दिनों तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image: Instagram
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.