कोलंबो में जारी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में भारतीय स्पिनर 10 नो बॉल डाल चुके हैं। बॉलिंग कोच ने इसे रोकने के लिए अनोखी सलाह देते हुए टेस्ट क्रिकेट में फ्री हिट लाने की भी सलाह दी है।
15 – AFG vs BAN, मीरपुर, 2023
14 – IND vs ENG, चेन्नई, 2021
10* – IND vs SL, कोलंबो SSC, 2026
9 – SL vs WI, नॉर्थ साउंड, 2021
9 – IND vs NZ, मुंबई WS, 2024
अगर बात IND vs SL टेस्ट में सबसे ज्यादा नो बॉल डालने वाले स्पिनर्स की करें तो डेब्यूटेंट सारांश जैन 6 तो रवींद्र जडेजा 4 नो बॉल डाल चुके हैं। इस दौरान एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
यह रिकॉर्ड है 2021 से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल डालने वाले स्पिनर्स का। इस लिस्ट में भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा पहले पायदान पर हैं। जी हां, जडेजा 2021 से टेस्ट क्रिकेट में 88 नो बॉल डाल चुके हैं, जबकि लिस्ट में अन्य कोई स्पिनर 50 का आंकड़ा तक नहीं छू पाया है। इस लिस्ट में गौर करने वाली एक और बात यह है कि टॉप-5 में सभी स्पिनर लेफ्टी हैं।
2021 से टेस्ट में स्पिनरों द्वारा सबसे ज्यादा नो-बॉल
88* – रवींद्र जडेजा
40 – नोमान अली
33 – लसिथ एम्बुलडेनिया
17 – जोमेल वारिकन
भारत के मौजूदा टेस्ट स्क्वॉड में रवींद्र जडेजा सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 90 मैच खेलने का अनुभव है। उनसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती। अगर जडेजा ही ऐसा परफॉर्म करेंगे तो मानव सुथार और सुर्यांश जैन जैसे नए खिलाड़ियों पर इसका क्या असर पड़ेगा।
जीत की दहलीज पर भारत
503 रनों पर पारी घोषित करने के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहली पारी में 290 रनों पर समेट दिया था। दूसरी इनिंग में भी भारत मेजबानों को 6 विकेट गिरा चुका है। मैच के पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जल्द से जल्द चार विकेट चटकाकर एक छोटे से टारगेट को चेज कर मैच अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि आज यानी 27 अगस्त को बारिश कोलंबो में विलन बन सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.