भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर के 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले वे दुनिया के तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर बने हैं।
सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर
रवींद्र जडेजा के अब टेस्ट क्रिकेट में कुल 351 विकेट हो गए हैं। विश्व क्रिकेट में एक खास क्लब में एंट्री ले ली है। वे दुनिया के तीसरे ऐसे बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में पहले दो नाम रंगना हेराथ और डेनियल विटोरी के हैं। इसके बाद जडेजा ने ही कमाल किया है। रंगना हेराथ ने अपने टेस्ट करियर में कुल 433 विकेट लिए। डेनियल विटोरी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 362 विकेट हासिल किए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने अब 351 विकेट हासिल कर लिए हैं और इस खास क्लब में एंट्री ले ली है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के टॉप-5 गेंदबाजों में रंगना हेराथ, डेनियल विटोरी और रवींद्र जडेजा के अलावा डेरेक अंडरवुड और ताइजुल इस्लाम का नाम भी शामिल है। डेरेक अंडरवुड ने कुल 297 विकेट हासिल किए हैं, वहीं ताइजुल इस्लाम के नाम 271 विकेट हैं। यह भी एक तथ्य है कि कम से कम 125 टेस्ट विकेट लेने वाले सभी बाएं हाथ के स्पिनरों में केवल केशव महाराज का स्ट्राइक रेट (56.4) जडेजा के 58.1 से बेहतर है।
बाएं हाथ के स्पिनरों में सबसे अधिक टेस्ट विकेट
433 – रंगना हेराथ
362 – डेनियल वेटोरी
350* – रवींद्र जडेजा
297 – डेरेक अंडरवुड
271 – ताइजुल इस्लाम।
बता दें कि रवींद्र जडेजा लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बने हुए हैं। आईसीसी रैंकिंग्स में क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनसे बेहतर कोई दूसरा ऑलराउंडर नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.