एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने सिर्फ 25 दिनों में अपना साढ़े 4 किलो वजन कम कर लिया था, इसके लिए उन्होंने कोई डाइटिंग या हैवी एक्सरसाइज नहीं की। आइये जानते हैं रश्मि की वेट लॉस जर्नी के बारे में।
रश्मि देसाई ने कैसे कम किया वजन
रश्मि ने साल 2020 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था और शरीर के साथ चेहरा भी फूला हुआ दिखता था। काम के स्ट्रेस के चक्कर में वह फिटनेस और फूड पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने छुट्टी लेने का फैसला किया और करीब डेढ़ महीने काम से दूरी बना ली।
ट्रैवलिंग के दौरान अपनाई सिर्फ एक आदत
रश्मि ने बताया कि ट्रैवलिंग के दौरान मैं काम से पूरी तरह से अलग थी और कोई स्ट्रेस नहीं लिया। साथ ही मैं खूब चलती थीं, जब भी मन हुआ वॉक पर चली गई या फिर ऐसे ही चलने लगी। सिर्फ वॉक ही नहीं मैंने खाना भी हेल्दी खाया कोई जंक फूड या फिर बाहर का खाना नहीं खाया। सिर्फ इस आदत से 25 दिनों में मेरा करीब साढ़े 4 किलो वजन कम हुआ। फिर मुझे समझ आया कि वेट लॉस सिर्फ जिम जाकर वजन उठाने से नहीं होता बल्कि वॉक से भी हो सकता है।
वॉकिंग से मिला फायदा
रश्मि मानती हैं कि उन्हें वेट लॉस करने में टहलने से सबसे ज्यादा फायदा मिला। वॉक के साथ वह नॉर्मल एक्सरसाइज भी करती थीं और मेडिटेशन-योगा भी। ये सब करने से उन्हें मानसिक शांति मिलती थी, जिससे स्ट्रेस से दूर रहने में भी मदद मिली।
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन का मानना है कि जब आप काम से दूर होते हैं और स्ट्रेस नहीं रहता, तो नींद भी अच्छी आती है। साथ में हेल्दी फूड, वॉक, फिजिकल एक्टिविटी वजन कम करने में मदद करते हैं। लेकिन सिर्फ टहलने से ही वजन कम नहीं होता है, साथ में कुछ एक्सरसाइज भी करनी पड़ती हैं। अगर आप हल्की एक्सरसाइज भी करते हैं और साथ में वॉक करते हैं, तो भी वजन कम करने में मदद मिलेगी।
वॉक करने के फायदे क्या है
रोजाना 30-45 मिनट वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने और उसे कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। साथ ही यह दिल को स्वस्थ रखती है, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक होती है और तनाव कम होता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो टहलने की आदत जरूर बनाएं। खासतौर पर रात के खाने के बाद 30 मिनट तक टहलने से वेट लॉस के साथ शुगर भी कंट्रोल में रहती है।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.