आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के सॉन्ग शरारत से आयशा खान ने खूब लाइमलाइट बटोरी. इस गाने में आयशा के डांस मूव्स से लेकर एक्सप्रेशन तक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. उसके बाद एक्ट्रेस को कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में देखा गया.
इसी बीच अब आयशा को लेकर खबरें आ रही हैं कि अक्षय कुमार के संग बड़ पर्दे पर दिखाई देंगी. बता दें 2006 में प्रियदर्शन की फिल्म भागमभाग आई थी और अब लगभग 20 साल के बाद वो भागमभाग 2 की प्लानिंग कर रहे हैं. इस फिल्म राज शांडिल्य को निर्देशन की जिम्मेदारी दी गई है.
अहम भूमिका में नजर आएंगी आयशा खान
रिपोर्ट के अनुसार इसी फिल्म में अक्षय कुमार के संग आयशा खान नजर आएंगी. आयशा के अलावा इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी दिखाई देंगी. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार फिल्म में आयशा को बेहद ही इंपोर्टेंट रोल में कास्ट किया गया है. हालांकि, शो फिल्म के किस कैरेक्टर में नजर आएंगी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
इस खबर को सुनकर आयशा के फैंस के अंदर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. बता दें भागम भाग में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल को देखा गया था. लेकिन, रिपोर्ट के अनुसार भागम भाग 2 में गोविंदा नजर नहीं आएंगे. कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म में गोविंदा की जगह अब मनोज बाजपेयी दिखाई देंगे.
हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. साथ ही ये फिल्म कब रिलीज की जाएगी इसकी भी घोषणा नहीं हुई है. वहीं, आयशा सिंह की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कसौटी जिंदगी 2 की में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी. इस सीरियल के बाद उन्हें बालवीर रिटर्न्स में भी देखा गया था.
ये भी पढ़ें:-‘मेरी जिंदगी का सबसे सुन्दर तोहफा…’खेसारी लाल यादव ने खास अंदाज में किया पत्नी चंदा को बर्थडे विश
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.