‘ड्रीम हाउस’ देखने पहुंचे ‘दीपवीर’
कपल अपने घर का मुआयना करने पहुंचा, जहां कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर का काम चल रहा है। यहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। जहां दीपिका ऑल व्हाइट लुक में दिखीं, तो वहीं रणवीर रेड टी-शर्ट और ब्लैक कैप में स्पॉट हुए। कपल की केमिस्ट्री देखने लायक रही।
एक्ट्रेस ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
इस विजिट के बीच दीपिका के बेबी बंप ने फैंस का ध्यान खींच लिया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। कई तस्वीरों में कपल मुस्कुराते, घर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते और घर में चल रहे काम की डिटेल्स डिस्कस करते नजर आया।
कपल ने शेयर की थी गुड न्यूज
जान लें कि दीपिका और रणवीर ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर अपने चाहनेवालों संग शेयर की थी। अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ के जन्म के बाद कपल की लाइफ में आने वाले दूसरे नन्हे मेहमान और उनके नए खूबसूरत घर की झलक को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की बात करें तो, उन्होंने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में प्राइवेट वेडिंग की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा।
दीपिका-रणवीर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगी।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन दिखाई देंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.