Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन को लेकर लोगों की तारीफें बटोर रहे हैं। इस बीच, उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसने एक्टर को एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया है। इस वीडियो में वो आगबबूला होते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे रणदीप हुड्डा सिक्योरिटी के बीचों-बीच चल रहे थे, तभी एक महिला उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आगे आने लगी। उस समय एक्टर को गुस्सा आ गया और वो जोर से चिल्लाते हुए बोले- ‘अरे एक मिनट, एक मिनट। क्या बकवास चल रही है ये’। वो महिला थोड़ा सहम सी जाती है। फिर वो अपना कैमरा खोल लेती है। तभी रणदीप कहते हैं- ‘ले लीजिए आप फोटो। हद हो रखी है धक्का-मुक्की की’।
रणदीप हुड्डा ने चिल्लाने के बाद खिंचवाई फोटो
इसके बाद रणदीप हुड्डा और भी फैंस से कहते हैं- ‘आप भी ले लीजिए फोटो, ठीक है अब खुश’। वो इतने गुस्से में होने के बाद भी हर एक फैन के साथ फोटो खिंचवाते हैं और वहां से निकल जाते हैं।
अब ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस सी छिड़ गई है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि ‘रणदीप हुड्डा को अपने फैंस पर ऐसे नहीं चिल्लाना चाहिए था, खासतौर पर महिला फैन पर’। तो वहीं कुछ फैंस एक्टर का बचाव भी कर रहे हैं और उनका कहना है कि रणदीप ने उस महिला पर नहीं, बल्कि उसे रोक रहे आदमी पर गुस्सा किया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.