रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस की संख्या घटने से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने समर्थकों को खुश होने का मौका दे वरना टीम को और नुकसान होगा।
‘एक और हार का मतलब है कि बहुत सारे…’
रमीज ने यूट्यूब चैनल ‘द ओवरलैप क्रिकेट’ पर कहा, ”सोशल मीडिया उनके (पाकिस्तान टीम) पीछे पड़ा है। वे पहले ही बहुत सारे फैंस खो चुके हैं। इसलिए जब आप एक टेस्ट मैच हारते हैं तो यह आम बात हो गई है। एक और हार का मतलब है कि बहुत सारे फैंस क्रिकेट से दूर जाएंगे। मुझे लगता है कि पाकिस्तान को सपोर्टर्स को अपने साथ बने रहने की वजह देनी चाहिए। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जब आप फैंस और सपोर्टर्स खोने लगते हैं तो शायद पहला पिलर गिर जाता है। एक महान टीम बनने के लिए आपके पीछे फैंस होने चाहिए और इसका उल्टा भी होता है।” रमीज ने कहा कि पीसीबी चेयरमैन रहते पाकिस्तान क्रिकेट का फैन बेस और ब्रांड बनाने पर बहुत जोर दिया था। रमीज के साथ इस पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक और माइकल वॉन भी थे।
‘कोई भी उम्मीद नहीं कर सकता कि टीम…’
वॉन और कुक ने पाकिस्तान के फैन बेस में कमी का जिक्र किया और बताया कि पिछले पाकिस्तान दौरे की तुलना में मौजूदा सीरीज के दौरान कम सपोर्टर ऑटोग्राफ मांग रहे थे। रमीज ने जोर देकर कहा कि फैंस पाकिस्तान से हर टेस्ट जीतने की उम्मीद नहीं कर सकते, लेकिन टीम को कम से कम डटकर मुकाबला तो करना चाहिए। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ”कोई नहीं चाहता, और कोई भी उम्मीद नहीं कर सकता कि एक टीम सभी टेस्ट मैच जीते। लेकिन लड़ने का जज्बा, मैदान पर आपकी मौजूदगी और आपकी बॉडी लैंग्वेज जैसी चीजें तो दिखनी चाहिए।” पाकिस्तान ने इंग्लैंड में पिछली टेस्ट सीरीज 2020 में खेली थी। तब पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से हार मिली थी। पाकिस्तान ने 2006 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं की है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.