जावा ऑल स्टार्स 42 FJ छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें क्रोम, नेबुला ब्लू, मैट ब्लैक (रेड क्लैड), मैट ब्लैक (ब्लैक क्लैड), ऑरोरा ग्रीन और रेड। ऑल स्टार्स ब्रांडिंग का मुख्य मकसद जावा की राइडर कम्युनिटी को मजबूत करना है, लेकिन ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन और कॉस्मेटिक फिनिश भी देखने को मिलेंगे।
जावा ऑल स्टार्स 42 FJ छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें क्रोम, नेबुला ब्लू, मैट ब्लैक (रेड क्लैड), मैट ब्लैक (ब्लैक क्लैड), ऑरोरा ग्रीन और रेड। ऑरोरा ग्रीन और रेड ऑप्शन की एक्स-शोरूम कीमत 2,01,942 से शुरू होती है, जबकि टॉप-एंड क्रोम वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 2,15,942 है। ऑल स्टार्स ब्रांडिंग का मुख्य मकसद जावा की राइडर कम्युनिटी को मजबूत करना है, लेकिन ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन और कॉस्मेटिक फिनिश भी देखने को मिलेंगे। यह मोटरसाइकिल अपने ब्रश किए हुए एल्युमीनियम टैंक पैनल, जो इस सेगमेंट का पहला फीचर भी है, उसके साथ-साथ अपने मस्कुलर लुक, मिनिमलिस्ट बॉडीवर्क और सिग्नेचर नियो-क्लासिक डिजाइन के कारण अलग दिखती है।
इस नई मॉडल के बारे में क्लासिक लेजेंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने कहा, “जावा ने हमेशा उन राइडर्स को अट्रैक्ट किया है जो अच्छी तरह जानते हैं कि वे कौन हैं। उन्होंने कभी भी सिर्फ ट्रेंड्स को फॉलो नहीं किया और न ही अलग चुनाव करके ध्यान खींचने की कोशिश की। समय के साथ, हमें एहसास हुआ कि एक ऐसी भावना है जो इन राइडर्स को जोड़ती है। जावा ऑल स्टार्स उस भावना को पहचानने और सेलिब्रेट करने का हमारा तरीका है। यह कैरेक्टर, कंडक्ट और करेज को सम्मान देने जैसा है। ये वे वैल्यूज हैं जो हमेशा से जावा का हिस्सा रही हैं। जावा 42 FJ उस सोच का पहला उदाहरण है, जो इसे मॉडर्न डिजाइन, परफॉर्मेंस और एक ऐसी पर्सनैलिटी के जरिए हकीकत में बदलती है जो पूरी तरह से इसकी अपनी है।”
जावा ऑल स्टार्स 42 FJ में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही जाना-पहचाना 334 cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, सिंगल-सिलेंडर अल्फा 2 इंजन लगा है, जो 7,500 rpm पर 29 bhp की पावर और 5,500 rpm पर 29.62 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका चेसिस सेटअप भी पहले जैसा ही है, जिसमें डबल-क्रैडल फ्रेम के साथ 41 mm के टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट वाले गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें 320 mm के फ्रंट और 240 mm के रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, साथ ही स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.