रणबीर कपूर की ‘रामायण’ लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है। आइए आपको बताते हैं कि 39 साल पहले रामानंद सागर की ‘रामायण’ कितने में बनी थी।
1987 की ‘रामायण’ का बजट, कमाई और रिकॉर्ड
आज से 39 साल पहले यानी 1987 में जब रामानंद सागर ने दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का प्रसारण शुरू किया था, तब वो अपने दौर का सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट था।
कुल बजट: रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कुल 78 एपिसोड्स आए थे और इन एपिसोड्स को बनाने में करीब 7 करोड़ रुपये की कुल लागत लगी थी।
हर एपिसोड पर खर्च हुए थे इतने करोड़: रिपोर्ट्स के अनुसार, रामानंद सागर को एक एपिसोड को शूट करने में लगभग 9 लाख रुपये लगते थे।
बंपर कमाई: मेकर्स को हर एपिसोड से लगभग 40 लाख रुपये की मोटी कमाई होती थी।
कुल कलेक्शन: केवल 7 करोड़ रुपये के बजट में बने इस धारावाहिक ने अपने पूरे टेलीकास्ट के दौरान 31.4 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।
अनोखे रिकॉर्ड्स जो इतिहास में दर्ज हुए
रामानंद सागर की ‘रामायण’ सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे दुनिया के 55 देशों में टेलीकास्ट किया जा चुका है। उस समय इस शो की कुल व्यूअरशिप 65 करोड़ दर्ज की गई थी, जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का दोबारा प्रसारण हुआ था और तब इसके एक ही एपिसोड को 7.7 करोड़ (77 मिलियन) लोगों ने देखा था।
2026 की ‘रामायण’ का इतना भारी बजट क्यों है?
जहां 1987 की ‘रामायण’ अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है, वहीं 2026 की ये फिल्म एडवांस टेक्नोलॉजी और इंटरनेशनल लेवल के VFX के दम पर बनाई जा रही है। निर्माता इस फिल्म के माध्यम से भारतीय पौराणिक कथाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने और हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की बराबरी में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि पूरे प्रोजेक्ट का स्केल 4000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रहा है।
यहां देखिए रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.