31000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही सरकार (LIC offer for share price)
नॉन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए मंगलवार को और रिटेल निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा। पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिलने पर और बोली की न्यूनतम कीमत के आधार पर 82.22 करोड़ से अधिक शेयर या 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को लगभग 31,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।
इस ऑफर फार सेल के लिए 382 रुपये प्रति शेयर न्यूनतम कीमत तय की गई है। बता दें, सोमवार को कंपनी के शेयर बीएसई 424.35 रुपये के स्तर पर था। ओएफएस का रेट सोमवार की क्लोजिंग की तुलना में 10 प्रतिशत सस्ता है।
सरकार को क्यों बेचना पड़ रहा है हिस्सा (LIC Latest news)
इस हिस्सेदारी बिक्री से एलआईसी को मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग की आवश्यकता को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी। सेबी ने एलआईसी को न्यूनतम 10 प्रतिशत पब्लिक शेयरहोल्डिंग हासिल करने के लिए 16 मई, 2027 तक का समय दिया था। इस समय एलआईसी में सरकार की 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (LIC Share Price)
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.53 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 1 साल में एलआईसी के शेयरों का दाम 10.95 प्रतिशत लुढ़क गया है। दो साल में सरकारी बीमा कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, तीन साल में स्टॉक का दाम 21 प्रतिशत बढ़ा है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी (LIC Dividend updates)
2025 में कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। 2026 में कंपनी ने एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.