यश और साई पल्लवी की कास्टिंग पर जताई खुशी
शिव सागर ने एक वायरल वीडियो इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है और इसके VFX बहुत शानदार हैं। उन्होंने माता सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश की जमकर तारीफ की।
शिव सागर के मुताबिक यश और साई पल्लवी दोनों साउथ से आते हैं। वहां के लोग बचपन से ही दादा-दादी से पौराणिक कहानियां सुनते बड़े होते हैं। बचपन से जुड़ी इन कहानियों के कारण वे इन किरदारों की भावनाओं और उनके बर्ताव को बहुत गहराई से समझते हैं। यही वजह है कि दोनों अपने-अपने किरदारों में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं।
रणबीर कपूर की कास्टिंग पर क्यों उठे सवाल?
जहां एक तरफ शिव को सीता और रावण की कास्टिंग पसंद आई, वहीं भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का चुनाव उन्हें रास नहीं आया। शिव सागर का मानना है कि रणबीर में राम वाला वह ‘भाव’ नजर नहीं आ रहा है।
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ आई थी, जिसमें उनका किरदार बहुत हिंसक और अलग था। इस फिल्म के बाद दर्शकों के दिमाग में उनकी एक खास छवि बन गई है।
शिव का कहना है कि भगवान राम जैसे पवित्र और शांत किरदार के लिए हमेशा किसी ‘नए चेहरे’ को चुना जाना चाहिए, जिसकी पहले से कोई खास इमेज न बनी हो। उन्हें शक है कि दर्शक ‘एनिमल’ वाले रणबीर को भगवान राम के रूप में आसानी से स्वीकार कर पाएंगे या नहीं।
शानदार VFX और फिल्म से उम्मीदें
कास्टिंग पर अपनी राय रखने के साथ-साथ शिव सागर ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के विजन की तारीफ भी की। उन्हें रावण के पुष्पक विमान और शूर्पणखा के उस रथ का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया, जिसे शेर खींच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी और आज की युवा पीढ़ी को हमारी भारतीय पौराणिक कथाओं से जोड़ने का काम करेगी।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ी खास बातें
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) मुख्य कलाकार निभाते हुए नजर आएंगे।
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महाकाव्य फिल्म का बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है। वहीं, इसके संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज ए.आर. रहमान और हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर ने संभाली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.