श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अयोध्या में बैठक हुई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने धार्मिक समिति के पुनर्गठन का फैसला किया है। नई समिति की अध्यक्षता ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी करेंगे। सात सदस्यीय इस समिति में 5 संत अयोध्या के होंगे। समिति मंदिर से जुड़े धार्मिक अनुष्ठानों और परंपराओं से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय लेगी।
ट्रस्ट की बैठक में ये लोग रहे मौजूद
ट्रस्ट की बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज, कृष्ण मोहन, दिनेश जी, युग पुरुष परमानंद गिरी जी महाराज, स्वामी दीनेंद्र दास, पीएस लोखंडे, अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और स्वामी कमलनयन दास समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ट्रस्ट के खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर सभी की नजरें
बैठक के बाद अब सभी की नजरें ट्रस्ट के खाली पदों पर होने वाली नियुक्तियों और CEO पद के लिए चयन समिति की अगली प्रक्रिया पर टिकी हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में आज किसी बड़े पद पर नियुक्ति को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो सका।
बड़ी नियुक्ति को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं
उम्मीद की जा रही थी कि चंपत राय के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट के नए महासचिव के नाम का ऐलान किया जाएगा और लंबे समय से खाली पड़े दो पदों को भी भर दिया जाएगा। हालांकि, बैठक के बाद इन पदों पर नियुक्ति को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई।
एक महीने का मांगा गया अतिरिक्त समय
बैठक में ट्रस्ट के खाली पदों को भरने और CEO की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। CEO पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद चयन समिति ने उम्मीदवारों के नाम सुझाने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। ट्रस्ट ने चयन समिति को यह अतिरिक्त समय देने पर सहमति जताई है। ऐसे में CEO की नियुक्ति के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
खाली पदों को एक हफ्ते में भरने की हुई बात
बैठक में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और मंदिर से जुड़े कामकाज के विस्तार को देखते हुए एक सचिव की नियुक्ति करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही ट्रस्ट के लिए एक प्रवक्ता नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि ट्रस्ट की गतिविधियों और महत्वपूर्ण फैसलों की आधिकारिक जानकारी नियमित रूप से साझा की जा सके। ट्रस्ट में खाली पड़े पदों को एक सप्ताह के भीतर भरने का फैसला किया गया है। हालांकि, नए महासचिव के नाम को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.