Lock Upp: लॉकअप के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर अपने पति से मिलने आईं। उन्होंने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा, माता जी अगर कुछ गलती हो गई हो तो माफ कर देना।
श्रेया से हाथ जोड़कर गौतमी ने मांगी माफी
गौतमी पहले राम से मिलीं। इसके बाद वो श्रेया के पास गईं और उन्होंने हाथ जोड़कर श्रेया से माफी मांगी। श्रेया के सामने खड़े होकर गौतमी ने हाथ जोड़े और कहा- माता जी, अगर कुछ गलती हो गई हो तो माफ कर देना। अगर इन्होंने आपको गलत छुआ हो, अगर इन्होंने कुछ थूका है आप पर तो प्लीज मैं इनकी तरफ से माफी मांगती हूं।
श्रेया के बाद लॉकअप की बाकी महिलाओं से मांगी माफी
इसके बाद गौतमी ने श्रेया को गले लगाया और तंज कसते हुए कहा कि अगर मैं आपको गले लगाउंगी तो आप कुछ बोलेंगी तो नहीं। श्रेया से बात करने के बाद गौतमी ने लॉकअप की सारी महिलाओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा- सभी महिलाओं के लिए, अगर राम ने आपको असहज किया है तो मैं माफी मांगती हूं। वो ऐसे ही हैं। गौतमी ने कहा कि वो राम का बचाव नहीं कर रही हैं, लेकिव वो टेडी बियर कैसे होते हैं, वो वैसे ही हैं।
राम के किसिंग और गले लगने की आदत पर श्रेया ने उठाए थे सवाल
दरअसल, घर की कुछ महिलाओं ने इस बारे में बात की थी कि राम कपूर अक्सर गले लगाते हैं और किस करते हैं। श्रेया ने खुलकर कहा था कि राम कपूर के बार-बार गले लगने और माथे पर किस करने से वो असहज होते हैं। इसके अलावा, अपूर्वा जब घर आई थीं तो उन्होंने भी कहा था – भाई ये किस क्यों करते रहते हैं? मुझे गुस्सा आ रहा है।
बता दें, जहां राम से मिलने उनकी पत्नी आई थीं। वहीं, श्रेया कालरा से मिलने उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ आए थे। लॉकअप में ऋषभ और योगेश के बीच बहस हो गई थी। दोनों एक दूसरे पर बरसते नजर आए थे। ऋषभ के जाने के बाद श्रेया योगेश पर भड़क गई थीं। शिल्पा शिंदे की बात करें तो उनसे मिलने विकास गुप्ता आए थे। विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को काफी कुछ सुनाया। हर्षद से मिलने अर्जुन बिजलानी आए थे। आकांक्षा चमोला से मिलने नेहल चुडासमा आई थीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.