Rajpal Yadav Sonu Sood: चेक बाउंस मामले में अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आने के बाद से राजपाल यादव लगातार चर्चा में हैं। कभी भतीजी की शादी में अपनी सादगी तो कभी अपने बयानों को लेकर छाए हुए हैं। इस बीच कॉमेडियन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो सोनू सूद से मुलाकात करते स्पॉट हुए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजपाल यादव और सोनू सूद साथ दिख रहे हैं। यहां राजपाल यादव उनके साथ हंसते-मुस्कुराते, हाथ मिलाते और गले लगते नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों ने साथ में पैपराजी के लिए पोज भी दिए।
इस दौरान सोनू सूद ने स्काई ब्लू कलर की शर्ट और ब्लू जींस कैरी की थी। वहीं राजपाल यादव डार्क ब्लू टीशर्ट और व्हाइट पैंज में दिखाई दिए। हालांकि राजपाल यादव के बदले तेवर पर नेटिजंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। कुछ ने उनके इस तेवर को एटीट्यूड करार दिया।
ये वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब राजपाल यादव ने हाल ही में सोनू सूद पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि उन्हें गलतफहमी है कि उनके पास काम नहीं है। एक्टर ने कहा था कि उनके पास आने वाले सालों में 1200 करोड़ का काम है।
सोनू सूद ने सबसे पहले बढ़ाया मदद का हाथ
सोनू सूद ऐसे पहले एक्टर थे जो राजपाल यादव की मदद को आगे आए थे। उन्होंने राजपाल यादव के सपोर्ट में ट्वीट भी किया था। साथ ही अपनी फिल्म में कास्ट किए जाने के बारे में बताया था। सोनू ने ही बाकी लोगों से भी उन्हें एडवांस पेमेंट देने की बात कही थी। उनकी इस मुहीम में कई सितारे आगे आए और कॉमेडियन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.