बारां: राजस्थान के बरां से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। जब बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां दौड़ते हुए आई तो कुत्ते ने मां पर भी हमला कर दिया, जिसमें महिला घायल हुई है।
क्या है पूरा मामला?
बारां के छबड़ा कस्बे की पालीवाल कृष्णा बिहार कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी मां उसे बचाने के लिए दौड़ी, तो सिरफिरे कुत्ते ने उस पर भी हमला बोल दिया और उसे गंभीर रूप से घायल करने का प्रयास किया।
घटना के दौरान गनीमत यह रही कि पड़ोस में मौजूद एक व्यक्ति ने समय रहते स्थिति की गंभीरता को समझा। पड़ोसी की सजगता और त्वरित कार्रवाई के चलते कुत्ते को मौके से खदेड़ा गया, जिससे बच्चे और उसकी मां की जान बाल-बाल बच सकी। यह पूरी खौफनाक वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर क्षेत्रवासियों के रोंगटे खड़े हो गए।
घटना के बाद पालीवाल कृष्णा बिहार कॉलोनी के निवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
कॉलोनीवासियों ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इलाके में सक्रिय खूंखार व आवारा कुत्तों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी अप्रिय घटना या बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
गौरतलब है कि आवारा कुत्तों के हमलों की समस्या काफी लंबे समय से है। कई बच्चों ने तो आवारा कुत्तों के हमलों में अपनी जान भी गंवाई है। ऐसे में आवारा कुत्तों से सावधान रहने की जरूरत है और बच्चों को भी अकेला नहीं छोड़े। जब बच्चे घर से बाहर निकलें तो उनके साथ कोई न कोई बड़ा जरूर होना चाहिए।
इससे पहले जयपुर में SMS हॉस्पिटल के बाहर कुत्ते का मानव अंग हाथ खाते हुए वीडियो वायरल हो गया था। (रिपोर्ट- राम मेहता)
ये भी पढ़ें-
अब राजस्थान में सड़कों पर नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते, हाई कोर्ट ने दिए कड़े आदेश
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.