Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Highlights: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दिलाई. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए. चेज करते हुए राजस्थान ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए. इस जीत के साथ राजस्थान ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है.
इस जीत के साथ राजस्थान के पास 13 मैचों में 14 प्वाइंट्स हो गए हैं. अब टीम अंतिम मैच जीतकर 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. फिलहाल प्लेऑफ के इकलौते स्लॉट के लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई जारी है. इन टीमों में राजस्थान इकलौती ऐसी टीम है, जो 16 प्वाइंट्स हासिल करके डायरेक्ट प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
बेकार गई मिचेल मार्श की पारी
मैच में राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने वाली लखनऊ के लिए ओपनर मिचेल मार्श ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 57 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए. हालांकि वैभव ने उनकी इस पारी पर पानी फेर दिया.
चेज में शुरू से मजबूत राजस्थान
बड़ा टोटल चेज करने के लिए मैदान पर उतरी राजस्थान ने शुरुआत से ही दबदबा कायम रखा. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 39 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी की. इसके बाद वैभव ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी करके टीम के लिए जीत लगभग एकतरफा कर दी.
फिर जुरेल और लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने तीसरे विकेट के लिए 14 गेंदों में 16 रनों की साझेदारी की. अंत में जुरेल और डेनोवन फरेरा ने 17 गेंदों में 29* रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी.
राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 43, ध्रुव जुरेल ने 53*, डेवोनव फरेरा ने 16* और लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने 07 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज, अजीत अगरकर ने दिया बेतुका बयान, बोले- ‘वो सिर्फ T20 के लिए…’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.