एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ लंबे समय से चर्चाओं में बनीं हुई है। हाल ही में डायरेक्टर के पिता ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाते हुए कंफर्म किया है कि इसमें रामायण से राम और कुंभकर्ण के बीच लड़ाई का सीन देखने को मिलेगा।
राम और कुंभकर्ण की होगी लड़ाई
उन्होंने आगे खुलासा किया है कि फिल्म में 30 मिनट तक का सीन होगा, जिसे दर्शक देखकर हैरान हो जाएंगे। गौरतलब है कि राम का रोल महेश बाबू ही निभाएंगे। लेकिन अभी कंफर्म नहीं हुआ कि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभकर्ण का रोल करेंगे या नहीं।
किसी इवेंट में राजमौली के पिता और राइटर विजयेन्द्र प्रसाद से उस 30 मिनट के सीन के बारे में पूछा गया कि जिसका उन्होंने जिक्र किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पौराणिक है या पॉलिटिकल, तो राइटर ने कहा, ‘ यह राम और कुंभकर्ण के बीच लड़ाई है… आपने ट्रेलर में देखा होगा, है ना? आपने राम और कुंभकर्ण को देखा। आपने भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर एक रथ देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं… मंत्रमुग्ध कर देने वाला’।
राजमौली ने बनाय महेशबाबू के लुक का वॉलपेपर
पिछले साल एक इवेंट में राजामौली ने कहा, ‘पहले दिन, जब महेश फोटोशूट के लिए भगवान राम के गेटअप में आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं उलझन में था। महेश में कृष्ण जैसा आकर्षण है, लेकिन राम जैसी शांति भी है। फिर भी, मुझे भरोसा था। मैंने उस फोटो को अपना वॉलपेपर भी बनाया था और फिर उसे हटा दिया ताकि कोई उसे देख न सके’।
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने इस सीक्वेंस की शूटिंग 60 दिनों तक की और हाल ही में इसे पूरा किया है। हर दिन एक चुनौती थी। हर एपिसोड और सब-एपिसोड अपने आप में एक फिल्म जैसा लगता था; हर चीज को नए सिरे से सोचना और प्लान करना पड़ा। उन सभी मुश्किलों को पार करने के बाद, हमने आखिरकार सीक्वेंस पूरा किया है। मेरा मानना है कि यह मेरी और महेश की फिल्मों में सबसे यादगार सीक्वेंस में से एक होगा’।
टाइम ट्रैवल पर आधारित है यह फिल्म
गौरतलब है कि जब फिल्म का सीक्वेंस पहली बार आया तो लगा कि यह फिल्म टाइम ट्रैवल पर बेस्ड है। लेकिन राइटर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह अब अपने चरम पर पहुंच गया है। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं। बता दें कि, यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने वाली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.