- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Notice | Lok Sabha Secretariat Amit Shah Controversy Update
- कॉपी लिंक
(फाइल फोटो)
लोकसभा सेक्रेटेरिएट ने BJP सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल की शिकायतों के आधार पर राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। दोनों सांसदों ने एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणियों को असंसदीय बताया था।
सेक्रेटेरिएट ने राहुल गांधी से 28 अगस्त तक इन आरोपों पर अपना जवाब देने को कहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों शिकायतों को जांच के लिए सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है।
जायसवाल बोले- संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी
लोकसभा में BJP के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने X पर लेटर शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर उन्होंने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था।
इन टिप्पणियों से अमित शाह की सांसद के तौर पर गरिमा और संसद की मर्यादा प्रभावित हुई। जायसवाल ने 29 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर राहुल के खिलाफ नियमों के तहत उचित कार्रवाई की मांग की थी।

अनुराग ने 30 जुलाई को शिकायत की थी
वहीं, अनुराग ठाकुर ने 30 जुलाई को अपनी शिकायत में राहुल गांधी पर असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए।
ठाकुर ने इसे सदन के नियमों के खिलाफ बताया। उन्होंने राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का भी आरोप लगाया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
