नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस के सांसदों की बैठक खत्म हो गई है। मीटिंग में सोनिया गांधी समेत कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे। ताजा जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद विरोध मार्च निकाल रहे हैं। INDIA गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं।
राहुल गांधी बोले- पूरा विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है
राहुल गांधी ने कहा कि हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया। वे बच्चे जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं, जो घायल हैं, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया। भारत के छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है। इस बीच राहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।
राहुल गांधी के साथ मीटिंग करने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं की लिस्ट
- अरविंद सावंत (SS UBT)
- सुप्रिया सुले(एनसीपी शरद गुट)
- महुआ मोइत्रा (टीएमसी)
- महुआ मांझी (जेएमएम)
- सौगत राय(टीएमसी)
- मीसा भारती(आरजेडी)
- संजय यादव(आरजेडी)
- जॉन ब्रिटास (सीपीएम)
- पी संतोष कुमार (सीपीआई)
- राम जी लाल सुमन (एसपी)
- ईटी मोहम्मद बशीर (आईयूएमएल)
- किसी वजह से अखिलेश यादव मीटिंग में नहीं पहुंचे।
संसद में बने गतिरोध के बीच बैठक
यह बैठक NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर संसद में बने गतिरोध के बीच हो रही है, जिसमें विपक्ष ने चर्चा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राज्यसभा के नियम 267 के तहत चर्चा की मांग रखी है। केंद्र सरकार का कहना है कि वह NEET विवाद और इससे जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष से कोई शर्त न रखने को कहा है। नियम 267 के तहत सांसद संसद के उच्च सदन में कामकाज रोकने की मांग कर सकते हैं।
सुबह भी राहुल गांधी ने की थी बैठक
इससे पहले संसद के मानसून सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं के साथ बैठक की थी। मीटिंग में TMC ममता गुट के नेता सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और INDIA गठबंधन के अन्य नेता मौजूद थे।
संसद के दोनों सदनों में हंगामा
बता दें कि गुरुवार को सदन के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामेदार रही, जिसमें विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई और दोनों पक्ष पेपर लीक विवाद पर अपने-अपने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार NEET मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और विपक्ष जानबूझकर शर्तें लगाकर प्रक्रिया में बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा, “सभी पार्टियों ने NEET पर चर्चा की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर दिया बयान, बोले- ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन होगा’, राहुल गांधी ने किया रिप्लाई
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.