Amroha Sisters Marry Cameraman News: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के अमरोहा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे सच माना, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए बनाया गया कंटेंट हो सकता है. हालांकि इस शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए वायरल दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है.
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धौरिया गांव का बताया जा रहा है. यहां रहने वाले किसान रमेश की तीन बेटियां सरोज, सावित्री और संतोष सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं. तीनों इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स और वीडियो कंटेंट शेयर करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया और कम वीडियो में ही उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए.
3 सगी बहनें, एक कैमरामैन और शादी का दावा
वायरल वीडियो में तीनों बहनें कहती सुनाई देती हैं कि कुछ लोग हमारी शादी को लेकर ये बोल रहे कि तुमने सनातन धर्म का अपमान करा. भई इसमें अपमान की कौन सी बात है ये बताओ? ऐसे तो पहले जमाने में राजा दशरथ थे, उनकी तीन रानियां थीं, तो वो अपमान हो गया? वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और यह सब प्रेम का मामला है. उनका कहना है कि वे तीनों बालिग हैं और साथ रहकर खुश हैं.
“कुछ लोग हमारी शादी को लेकर ये बोल रहे कि तुमने सनातन धर्म का अपमान करा. बई इसमें अपमान की कौन सी बात है ये बताओं. ऐसे तो पहले जमाने में राजा दशरथ थें उनकी तीन रानियां थीं तो वो अपमान हो गया”
ये बात अमरोहा की इनफ्लुएंसर 3 सगी बहनों सरोज, सावित्री और संतोष ने कैमरामैन विक्की से… pic.twitter.com/jNtptL70Zr
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) July 23, 2026
यह भी पढ़ें – CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
शादी की पुष्टि नहीं हुई है
इस शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है. ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने, रील बनाने या स्टंट के उद्देश्य से बनाया गया हो.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया?
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने वीडियो में दिए गए तर्कों पर सवाल उठाए. कुछ लोगों ने राजा दशरथ का नाम लिए जाने को गलत बताया. जबकि कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह की तुलना करना सही नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने की कोशिश बताया. कई कमेंट्स मजाकिया अंदाज में भी किए गए. एक यूजर ने लिखा, क्या हो रहा है इस जनरेशन को. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, भाई ये तो कुछ ज्यादा ही हो गया. एक अन्य यूजर ने लिखा, किसी को एक नहीं मिल रही और इस भाई को देखो. हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि जब तक इस कथित शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक किसी बात को सही कहना जल्दबाजी होगी.
यह भी पढ़ें – मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.