IND vs SL टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है। इससे पहले पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग XI चुनी है। सरफराज समेत 4 खिलाड़ियों को उन्होंने बाहर रखा है।
टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं
अश्विन ने भारतीय बैटिंग लाइन अप से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है। उप-कप्तान केएल राहुल के साथ पारी का आगाज यशस्वी जायसवाल करेंगे। साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में नंबर-3 का भार देवदत्त पडिक्कल संभालेंगे। पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म अप टेस्ट में शतक ठोक अपनी पोजिशन पक्की की। वहीं चार नंबर पर कप्तान शुभमन गिल नजर आएंगे और अपने पांचवें और फेवरेट पोजिशन पर ऋषभ पंत खेलेंगे।
ध्रुव जुरेल या सरफराज खान
सवाल यह था कि नंबर-6 पर भारत किसे खिलाएगा। सरफराज खान जो साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल हुए हैं, वह स्पिन काफी अच्छी खेलते हैं। वह एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में इस पोजिशन पर खेल सकते हैं। हालांकि अश्विन ने उनसे पहले से टीम में मौजूद ध्रुव जुरेल को इस पोजिशन के लिए चुना है।
अश्विन ने साथ ही टीम मैनेजमेंट को भी कहा है कि आपको सरफराज खान से साफ-साफ बातचीत कर लेनी चाहिए कि वह किस कंडीशन में टीम इंडिया के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में वह अन्य चीजों पर मेहनत कर अपना टाइम वेस्ट ना करें।
प्रसिद्ध कृष्णा बॉलिंग अटैक में नहीं
अश्विन ने भारतीय बॉलिंग अटैक में तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, जो बल्लेबाजी में भी अच्छा खासा योगदान दे सकते हैं, कुलदीप यादव और मानव सुथार को चुना है। तीनों ही बाएं हाथ के स्पिनर हैं और भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल भी संकेत दे चुके हैं कि टीम इंडिया इन तीन स्पिनर्स के साथ ही गॉल टेस्ट में उतरेगी। इसके अलावा दो तेज गेंदबाजों के रूप में अश्विन ने मोहम्मद सिराज के साथ गुरनूर बरार को चुना है, जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
अश्विन ने प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, आकिब नबी और सारांश जैन को बाहर रखा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.