अर्शदीप सिंह ने टॉप 5 टैलेंटेड भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में आर अश्विन को अंतिम पायदान पर रखा। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने फिर ‘सॉरी’ बोला। अश्विन आईपीएल में अर्शदीप के पहले कप्तान थे।
‘मैं अश्विन भाई को मैसेज कर दूंगा’
27 वर्षीय अर्शदीप ने कृष्णांक आत्रेय के यूट्यूब चैनल पर कहा, ”भुवी भाई को सबसे ऊपर रखूंगा। वह मेरे पर्सनल फेवरेट भी हैं। मैं थोड़ा पक्षपात करूंगा क्योंकि सारे तेज गेंदबाज पहले रखूंगा। दूसरे नंबर पर शमी भाई हैं। आपको पता है कि उनमें किसी भी विकेट पर सीम बॉलिंग कराने की काबिलियत है। उनकी गेंदबाजी शानदार है। तीसरे पर कुलदीप यादव हैं। उनका काफी रेयर स्किल सेट है। वह लेफ्ट आर्म चाइनामैन हैं। फिर यूजी भाई हैं। वह पंजब किंग्स में टीममेनट हैं। उनका रिकॉर्ड भी इतना शानदार है। उन्होंने काफी विकेट चटकाए हैं। मैं ऐश भाई को लास्ट में रेट करना नहीं चाहूंगा लेकिन पांचवें नंबर के अलावा कोई पोजिशन बची नहीं है। वह आईपीएल में मेरे पहले कप्तान रहे हैं। सॉर ऐश भाई। मैं, आपको पर्सनल मैसेज कर दूंगा।”
अर्शदीप की इलेवन में ये दिग्गज नहीं
अर्शदीप ने इसके अलावा अपनी पसंदीदा ऑल फॉर्मेट इंडिया इलेवन चुनी। उनकी टीम में सात पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। अर्शदीप के पास किसी भी दौर और किसी भी उम्र के खिलाड़ियों का विकल्प था। इलेवन में एक स्थान उनका तय था। उन्हें साथ ही यह मानकर चलना था कि जिन 10 खिलाड़ी को चुन रहे हैं, वह अपने प्राइम में हैं। हालांकि, तेज गेंदबाज ने 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को नहीं चुना। अर्शदीप ने पूर्व धाकड़ स्पिनर अनिल कुंबले को भी शामिल नहीं किया।, जो भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप ने शुरुआत में सचिन के ओपनिंग पार्टनर के रूप में रोहित शर्मा को चुना। फिर उन्होंने लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को तरजीह देते हुए अपना फैसला बदल लिया। उन्होंने गौतम गंभीर को सचिन का ओपनिंग पार्टनर बनाया। गंभीर फिलहाल भारतीय टीम के हेड कोच हैं।
अर्शदीप सिंह की ऑल फॉर्मेट इंडिया इलेवन: सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.