MHT CET Admissions 2026: महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने बी.फार्मेसी और फार्म.डी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोडिंग की अवधि: 31 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) लागू रहेगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): 01 अगस्त से 11 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) ई-स्क्रूटनी या फिजिकल स्क्रूटनी मोड के माध्यम से किया जाएगा।
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 13 अगस्त 2026
आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि: 14 अगस्त से 17 अगस्त 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 19 अगस्त 2026
पात्रता मानदंड
बी.फार्मेसी और फार्म.डी में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (HSC) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 12वीं में मुख्य विषय के रूप में फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ-साथ मैथमेटिक्स (PCM) या बायोलॉजी (PCB) विषय होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार ने MHT CET 2026 (PCM या PCB ग्रुप) की परीक्षा दी हो और उसमें वैलिड स्कोर हासिल किया हो। इसके अलावा NEET UG 2026 स्कोर वाले छात्र भी आवेदन के पात्र हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 12वीं में न्यूनतम 45% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 40% अंक होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General) और महाराष्ट्र से बाहर के अभ्यर्थी: 1,000 रुपये
महाराष्ट्र के आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, PwD आदि): 800 रुपये
एनआरआई / ओसीआई / विदेशी नागरिक: 10,000 रुपये
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान तरीकों को अपनाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं:
- सबसे पहले महाराष्ट्र फार्मेसी प्रवेश के आधिकारिक पोर्टल ph2026.mahacet.org पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘New Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपना MHT CET 2026 या NEET UG 2026 का आवेदन नंबर और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
4. शैक्षणिक योग्यता और संपर्क डिटेल्स ध्यान से भरें।
5. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
6. निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
7. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के बाद कैप राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छात्र समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें ताकि अंतिम दिन सर्वर की समस्या से बचा जा सके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.