इसके तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स असम में ‘क्वालकॉम ऑटोमोटिव मॉड्यूल’ का विनिर्माण करेगी।
कंपनियों की ओर से शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार, इस सहयोग के साथ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के वैश्विक मॉड्यूल विनिर्माण साझेदार नेटवर्क में शामिल हो गई है जिसका उद्देश्य ‘मॉड्यूलर ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म’ की बढ़ती वैश्विक मांग को समर्थन देना है।
बयान में कहा गया, “ ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज अपने क्वालकॉम ऑटोमोटिव मॉड्यूल उत्पादों का विनिर्माण भारत में ‘जागीरोड’ (असम) में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी सेमीकंडक्टर ‘असेम्बली’ एवं परीक्षण इकाई में करेगी।”
क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल एवं एम्बेडेड आईओटी और रोबोटिक्स समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक नकुल दुग्गल ने कहा कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ यह साझेदारी कंपनी की स्वचालन विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इसे भी पढ़ें: Israel ने उड़ा दी हमास की सुरंग, आई खतरनाक तस्वीरें
उन्होंने कहा, ‘‘ उद्योग के एकीकृत, मॉड्यूल-आधारित ढांचे की ओर तेजी से बढ़ने से प्रमुख क्षेत्रों में विनिर्माण क्षमता का विस्तार आवश्यक हो जाता है।’’
क्वालकॉम इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावी सोइन ने कहा, “ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से भारत में विनिर्माण से भारतीय और वैश्विक स्तर पर ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माण) को अधिक बल मिलेगा। साथ ही आपूर्ति शृंखला की मजबूती को समर्थन देने की हमारी क्षमता बढ़ेगी।”
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) रंधीर ठाकुर ने कहा कि यह सहयोग टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के वैश्विक स्तर पर उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण के केंद्र के रूप में उभरने के उद्देश्य को समर्थन देता है।
उन्होंने कहा, “ हम अपने ‘इंटीग्रेटेड सिस्टम्स पैकेजिंग’ (आईएसपी) समाधानों का इस्तेमाल करते हुए क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज की वैश्विक उत्पाद नेतृत्व क्षमता को समर्थन देने के लिए उच्च गुणवत्ता एवं उच्च प्रदर्शन वाले उत्पाद उपलब्ध कराएंगे।”
इसे भी पढ़ें: Health Tips: Winter में Gym जाने का झंझट खत्म, बस 3 मिनट की यह Magic Exercise बनाएगी Super Fit
बयान के अनुसार, इस सहयोग का उद्देश्य ‘डिजिटल कॉकपिट’, ‘इंफोटेनमेंट’, ‘कनेक्टिविटी’ और ‘इंटेलिजेंट व्हीकल सिस्टम’ के लिए स्वचालन प्रौद्योगिकियों के स्थानीय उत्पादन को सक्षम बनाना है, जिससे भारतीय एवं वैश्विक मोटर वाहन विनिर्माताओं की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। साथ ही आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और भौगोलिक विविधीकरण को बढ़ाया जा सके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.