हॉकी इंडिया पहली बार पंजाब में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप सरकार के 4 साल पूरे होने पर राज्य की खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए ये घोषणा की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि ये पहली बार होगा जब पंजाब किसी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। मैच मोहाली और जालंधर में खेले जाएंगे।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 26 या 27 अक्तूबर को होने की उम्मीद है। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान, साउथ कोरिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। हालांकि, इस प्रतियोगिता से जुड़ी आधिकारिक जानाकरियां अभी सामने नहीं आई हैं। राज्य जल्द ही अपने बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाएगा और हॉकी की लोकप्रियता को देखते हुए पंजाब हर साल एक चार-देशीय हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी भी करेगा।
सीएम मान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, एसोसिएशन ने राज्य को हर साल एक चार-देशीय हॉकी टूर्नामेंट देने का वादा किया है। हम इस कप का नाम तय करने पर काम करेंगे और जल्दी ही अपने बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं पेश करेंगे। इस बीच 44 साल के लंबे अंतराल के बाद पंजाब जालंधर में राष्ट्रीय अंडर-13 बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.