केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को बस्सी पठाना से उम्मीदवार बनाया गया है।
अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सतवंत, केहर सिंह के बेटे हैं, जिसे इंदिरा गांधी हत्याकांड में फांसी हुई
सतवंत सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने की। तरसेम सिंह जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के पिता हैं।
अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने उम्मीदवार की घोषणा की।
सतवंत के पिता केहर को 1989 में फांसी हुई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सुरक्षाकर्मियों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। केहर सिंह भी हत्या की साजिश में शामिल था। अदालत ने उसे आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई। 6 जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में उसे फांसी दी गई।

इंदिरा की हत्या में शामिल बेअंत के बेटे भी वारिस पंजाब से जुड़े
सरबजीत सिंह खालसा फरीदकोट लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे वारिस पंजाब दे पार्टी की चुनावी रणनीति में उनका नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।
सरबजीत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह के बेटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की।


***********
ये खबर भी पढ़ें:
पंजाब- पंथक पॉलिटिक्स में बढ़ता खालिस्तान समर्थक MP का कद: जेल से चुनाव लड़ेंगे, अकाली नेता साथ आ रहे; जानिए 2027 में किस पार्टी को ज्यादा नुकसान

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पार्टी ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को संसद के मानसून सत्र में शामिल होने की इजाजत देने की मांग की है, ताकि अमृतपाल अपने संसदीय क्षेत्र के मुद्दे संसद में उठा सकें। इसे लेकर पार्टी के महासचिव मनदीप सिंह सिद्धू ने चिट्ठी लिखी। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.