2- वेदांता लिमिटेड ने भी एलआईसी को झटका दिया है। यह स्टॉक 57.12 प्रतिशत लुढ़क चुका है। कंपनी में एलआईसी की होल्डिंग 4996 करोड़ रुपये रह गई है। 31 मार्च 2026 को यह 12109 करोड़ रुपये थी। पहली तिमाही में इस कंपनी की वजह से एलआईसी को 7113 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
3- ओएनजीसी
सरकारी कंपनी ने भी एलआईसी को झटका दिया है। 31 मार्च 2026 तक ओएनजीसी में एलआईसी के इनवेस्टमेंट की वैल्यू 36461 करोड़ रुपये था। जोकि 30 जून को गिरकर 29413 करोड़ रुपये हो गई। यानी 7048 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
4- टीसीएस
टाटा ग्रुप की कंपनी ने पहली तिमाही में एलआईसी के 6504 करोड़ रुपये डुबो दिए। 31 मार्च को सरकारी बीमा कंपनी की होल्डिंग वैल्यू 47073 प्रतिशत थी। लेकिन टीसीएस के शेयरों में 13 प्रतिशत की गिरावट की वजह से एलआईसी का 6504 करोड़ रुपये डूब गया।
5- HCL
इस आईटी कंपनी की वजह से पहले तिमाही में एलआईसी को 4604 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी में मार्च तक एलआईसी के शेयरों की होल्डिंग 25393 करोड़ रुपये थी। जोकि अब घटकर 20789 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इस आईटी कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत लुढ़का है।
6- रिलायंस इंडस्ट्रीज
दिग्गज कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन पहली तिमाही में अच्छा नहीं रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों का दाम इस दौरान 3.72 प्रतिशत गिरा है। जिसकी वजह से एलआईसी के द्वारा होल्ड किए जाने वाले शेयरों की वैल्यू 3152 करोड़ रुपये घट गई। मार्च में कंपनी के शेयरों की होल्डिंग वैल्यू 121548 करोड़ रुपये थी। यह घटकर 118396 करोड़ रुपये 30 जून को हो गई।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.