Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। वो केवल 18 साल की थीं जब उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब अपने नाम किया। एक छोटे से शहर से निकलकर ग्लोबल मंच पर पहचान बनाना आसान काम नहीं है लेकिन प्रियंका ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कर दिखाया।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने गोइंग रोग पॉडकास्ट से बातचीत के दौरान अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि वो कैसे फैशनेबल रहने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगाती थीं। मॉडलिंग का उनके पास कोई अनुभव नहीं था लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई।
प्रियंका चोपड़ा को पसंद थी नाभि में पियर्सिंग
बाजीराव मस्तानी स्टार ने खुलासा किया कि कैसे उन दिनों वो फैशन की दीवानी नहीं थीं, लेकिन उन्हें ये पता था कि उनपर क्या सूट करेगा। उनके मुताबिक, “मैं कोई फैशन गर्ल नहीं थी। मैं 90 के दशक की एक आम लड़की थी।”
उन्होंने एक मजेदार घटना भी सुनाई और खुलासा किया कि उन दिनों में उन्हें बेली बटन पियर्सिंग यानि नाभि में पियर्सिंग कराने का काफी शौक था। उन्होंने याद किया कि कैसे एक बार कैब में सफर करते समय उन्हें दोबारा पियर्सिंग करवानी पड़ी थी।
जब होस्ट ने एक किस्सा सुनाया जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 के दौरान अपनी गाउन संभालने के लिए ‘नमस्ते’ का इशारा किया था, तब एक्ट्रेस ने फैशन से जुड़े और भी जुगाड़ू आईडिया दिए। उन्होंने बताया कि वो तुरंत फोटो खिंचवाने के लिए शर्ट को चिपकाने के लिए च्युइंग गम का इस्तेमाल करती हैं। एक बार वो कार से उतरकर अंदर जा रही थीं, तब उनकी शर्ट खुल रही थी, तो उसे चिपकाने के लिए उन्होंने च्युइंग गम लगा दी। प्रियंका ने ये भी बताया कि कैसे अगर आपके पास डबल साइडेड टेप नहीं है, तो एक बैंडेज लेकर उसे गोल आकार में मोड़ सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.