98वें ऑस्कर अवॉर्ड में बॉलीवुड एक्ट्रेस की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. उनकी किसी फिल्म ने अवॉर्ड नहीं जीता, लेकिन वे पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे ग्लोबल अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला. एक्ट्रेस ने एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया.
जोआकिम ट्रायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पिता और उसकी दो बेटियों के बीच के जटिल और तनावपूर्ण संबंधों को दर्शाती है. अवॉर्ड शो में ही प्रियंका स्टेज पर पहुंची, और वैसी ही जेवियर बार्डेम ने माइक पर गरजते हुए कहा, ‘फिलिस्तीन को आज़ाद करो.’
व्हाइट गाउन पहन ऑस्कर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
बता दें, ऑस्कर के लिए एक्ट्रेस ने एक व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसे डिजाइनर डायोर ने डिजाइन किया. गाउन को क्लासिक हॉलीवुड शैली और आधुनिक बारीकियों के साथ तैयार किया गया. गाउन का स्लिट शेप एक्ट्रेस की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था. प्रियंका ये लुक काफी ग्लैमरस था.
Uff stunning #priyankachopra #oscars pic.twitter.com/TWGOhj6WNQ
— TAWFIKK 🇲🇾🇹🇷📸 (@TKsevgilim) March 16, 2026
निक जोनस भी लगे हैंडसम
गाउन के नीचे काले और सफेद रंग के ट्यूल की डिटेलिंग ने किसी ब्राइडल गाउन जैसी थी. एक्ट्रेस ने गाउन के साथ डायमंड का लाइटवेट नेकलेस कैरी किया. प्रियंका का ओवरऑल लुक शानदार रहा, जबकि निक जोनस ब्लैक एंड व्हाइट थ्री पीस में नजर आए कपल ने रेड कार्पेट पर अपनी ट्वविनिंग के साथ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं और कपल ने पैप्स को जमकर पोज भी दिए.
Uff stunning #priyankachopra #oscars pic.twitter.com/TWGOhj6WNQ
— TAWFIKK 🇲🇾🇹🇷📸 (@TKsevgilim) March 16, 2026
बता दें कि लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ. इस साल ऑस्कर सेरेमनी की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ ‘ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो की भी मेजबानी की थी. निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ इस बार बेस्ट फिल्म, बेस्ट निर्देशक और अभिनेता सहित 16 श्रेणियों में पुरस्कार जीतने की दौड़ में सबसे आगे है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.