प्रियंका चोपड़ा की गिनती अब ग्लोबल स्टार्स में होने लगी है। बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद पिछले कई सालों से प्रियंका हॉलीवुड में एक्टिव हैं और लगातार हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। हालांकि, प्रियंका भले ही ग्लोबल स्टार बन गई हैं, लेकिन भारत से लगाव उनका आज भी जस का तस है, जिसकी झलक अक्सर ही देखने को मिल जाती है। प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी को भी अक्सर मंदिर लेकर जाती हैं और उन्हें बचपन से ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू करा रही हैं। अब उनका एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह मालती को श्री दुर्गा सप्तशती का मंत्र ‘”सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥”‘ सिखाती नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाया दुर्गा सप्तशती का पाठ
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका जितना अपने करियर का ध्यान रखती हैं, उतना ही उनका अपने परिवार पर फोकस रहता है। अब प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी दो पर्सनालिटी दिखाई है। पहले में वह अपनी मॉम ड्यूटीज निभाती दिखीं, जहां बेटी मालती को गोद में लेकर दुर्गा सप्तशती का मंत्र सिखाती दिखीं। वहीं दूसरे में वह जमकर पार्टी करती नजर आईं।
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा के वीडियो पर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। श्रीमयी रेड्ढी, रिद्धिमा पंडित, दृष्टि खरबंदा और अन्य सेलेब्स ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘देशी गर्ल से देशी मम्मा।’ एक ने लिखा- ‘ब्यूटीफुल, एक ऐसी शख्सियत जो असल मायनों में भारतीय संस्कृति और पहनावे, दोनों को अपनी रगों में बसाए हुए है!’ एक और ने लिखा- ‘सच कहूं तो, आप ‘क्वीन’ शब्द की जीती-जागती मिसाल हैं।’
हैदराबाद में प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही ‘वाराणसी’ के साथ भारतीय सिनेमा में 8 साल बाद वापसी कर रही हैं। ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी। प्रियंका हाल ही में ‘वाराणसी’ की शूटिंग के चलते बेटी मालती और पति निक जोनास के साथ हैदराबाद पहुंचीं। ‘वाराणसी’ की बात करें तो इस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली हैं। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है और अब छोटे-छोटे सीन्स की शूटिंग ही बची है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.