देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन इसका उनकी लोकप्रियता पर जरा भी असर नहीं हुआ है। हॉलीवुड में अपने अभिनय का डंका बजा रहीं प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग के चलते वह एक बार फिर हैदराबाद पहुंची हैं। उन्हें हाल ही में अपने पति निक जोनास और अपनी बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह हर बार की तरह इस बार भी शानदार लुक में नजर आईं। बताया जा रहा है कि प्रियंका, एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। इस फिल्म में प्रियंका ‘मंदाकिनी’ की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में प्रियंका के जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘वाराणसी’ से उनका नया लुक जारी किया था, जिसमें प्रियंका बेहद दमदार अंदाज में नजर आईं।
हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को रविवार की सुबह हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ पति निक और बेटी मालती भी साथ नजर आए। हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका का स्टाइलिश टॉप नॉच था। जैसे ही प्रियंका हैदराबाद पहुंचीं, पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब तीनों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने डार्क ब्राउन रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें ऑफ-शोल्डर टॉप शामिल था। देसी गर्ल का एयरपोर्ट लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ कम्फर्टेबल भी लग रहा था। उन्होंने बेज रंग की कैप, सनग्लासेस और फ्लेट्स के साथ अपना लुक पूरा किया।
ऑल ब्लैक लुक में निक जोनास
वहीं, निक जोनास की बात करें तो वह आरामदायक ऑल-ब्लैक लुक में दिखे। उन्होंने काली शर्ट के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना था और व्हाइट-ब्लैक स्नीकर्स और टिंटेड सनग्लासेस के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया था। इस दौरान उन्होंने बेटी मालती को गोद में उठा रखा था, जिन्होंने पिंक नाइटसूट पहन रखा था। प्रियंका के भारत लौटने और निक जोनास और मालती मैरी को उनके साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
वाराणसी के बारे में
‘वाराणसी’ के बारे में बात करें तो इस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली हैं और इसकी कहानी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है। ‘RRR’ की ग्लोबल सफलता के बाद ये राजामौली की पहली फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा से साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को राजामौली माइथोलॉजी और भारतीय लोककथाओं में साइंस-फिक्शन एलिमेंट्स मिलाकर बना रहे हैं। खास बात तो ये है कि 8 साल के गैप के बाद प्रियंका चोपड़ा ‘वाराणसी’ के साथ इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिसके चलते ये फिल्म और भी ज्यादा चर्चा में है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है और अब बस उन छोटे-छोटे सीन्स की शूटिंग बची है, जो आपस में जुड़े हैं। ये फिल्म अक्टूबर तक पूरी हो सकती है और 7 अप्रैल, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.