रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी बीते कुछ दिनों से अपनी शादी में अनबन को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम से एक दूसरे को अनफॉलो किया, जिसके बाद से उनके तलाक की चर्चाएं तेज हो गई. अब प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है.
क्यों फैली प्रिंस नरूला-युविका चौधरी के तलाक की खबर?
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी शादी को लेकर उड़ रही तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की है. दोनों हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के टॉक शो ‘डबल डेट’ में पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि आखिर उनके रिश्ते को लेकर ऐसी खबरें क्यों फैलीं. इसके साथ ही कपल ने प्रेग्नेंसी, डिलीवरी के बाद के मुश्किल दौर और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव भी शेयर किए.
प्रिंस नरूला ने बताया पूरा मामला
शो में प्रिंस नरूला ने बताया कि तलाक की अफवाहें उनके एक व्लॉग के बाद शुरू हुई थीं, जिसे लोगों ने गलत तरीके से समझ लिया. उन्होंने कहा कि उस समय उनकी जिंदगी में कई चीजें एक साथ चल रही थीं. वो नया घर बनवा रहे थे, काम में भी बिजी थे और चाहते थे कि उनका बच्चा नए घर में आए. इसी वजह से उन्होंने युविका से कुछ समय के लिए उनकी मां के घर रहने को कहा था, ताकि घर में चल रहे काम और धूल से उन्हें कोई परेशानी न हो.
हम सिर्फ कुछ समय के लिए अलग-अलह जगह रह रहे थे…
प्रिंस ने कहा, ‘मैंने व्लॉग में कहा था कि हम अब साथ नहीं रहते. मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि युविका अपनी मां के घर थीं और मैं अपने घर पर था. लेकिन लोगों ने इसका मतलब निकाल लिया कि हम अलग हो गए हैं. सच तो ये था कि हम सिर्फ कुछ समय के लिए अलग-अलग जगह रह रहे थे. लोगों ने मान लिया अब हम साथ नहीं रहते.’
प्रेग्नेंसी और डिलीवरी पर की खुलकर बात
उन्होंने आगे बताया कि शुरुआत में उन्हें इन अफवाहों से फर्क पड़ता था, लेकिन बाद में दोनों ने फैसला किया कि हर बात पर लोगों को सफाई देना जरूरी नहीं है. बातचीत के दौरान युविका चौधरी ने अपनी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद के दौर को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘मेंटली और फिजिकली ये बहुत मुश्किल समय होता है. जब आपका वजन बढ़ता है तो आपका कॉन्फिडेंस कम होने लगता है. उस दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें समझना आसान नहीं होता. कई बार लगता है कि कोई आए और आपको समझे, लेकिन आखिर में ये आपकी अपनी जर्नी होती है.’
इमोशनल हुईं युविका चौधरी
शो के दौरान माहौल उस वक्त इमोशनल हो गया, जब अंगद बेदी ने युविका से पूछा कि उन्होंने इस मुश्किल दौर का सामना कैसे किया. सवाल सुनते ही युविका खुद को संभाल नहीं सकीं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए. उन्होंने बताया कि एक तरफ वो पोस्टपार्टम फेज से गुजर रही थीं, तो दूसरी ओर प्रिंस भी एंग्जायटी जैसी परेशानियों का सामना कर रहे थे. ये बात सुनकर नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी इमोशनल हो गए. प्रिंस और युविका ने साफ कर दिया कि उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं है और तलाक की खबरें सिर्फ गलतफहमी का नतीजा थीं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.