- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी यात्रा के पहले दिन मोल्दोवा पहुंची
- 20 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्वी यूरोप में स्थित देश मोल्दोवा पहुंची हैं। वे आज मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सांडू से मुलाकात करेंगी।
- मुर्मू मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसु से मुलाकत करेंगी और भारत-मोल्दोवा संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी।
- राष्ट्रपति मुर्मू 19 जुलाई तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुईं हैं। इस यात्रा में मुर्मू पूर्वी यूरोप में स्थित लैंडलॉक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया जाएंगी।
- उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया में राष्ट्रपति मुर्मू टॉप लीडर्स से मिलेंगी और बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगी।
- इस यात्रा में व्यापार, निवेश, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी।
- राष्ट्रपति मुर्मू की 3 देशों की ये यात्रा भारत के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के लिए हैं, इससे देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू 25 जुलाई तक इन देशी की यात्रा पर हैं। ये किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया की पहली यात्रा है।
स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 जीता
- 19 जुलाई को भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता।
- सिंधु ये टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली बेडमिंटन प्लेयर हैं।
- 31 वर्षीय सिंधु ने फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया।
- इससे पहले सिंधु 2019 में सबसे बड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा रही थीं और उन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
- सिंधु ने आखिरी खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 जीता था।
- सिंधु ने साल 2012 में पहली बार एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।’
- 2013 में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
- 2013 में पीवी सिंधु को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- पीवी सिंधु को साल 2015 में पद्म श्री और साल 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
जापान ओपन सुपर-750
- जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन जापान के टोक्यो में किया जाता है।
- ये BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड टूर का हिस्सा है और इसे खेलों में मिलने वाली रैंकिंग पॉइंट्स और प्राइज मनी के आधार पर चौथा सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है।
- BWF पूरे साल कई तरह के टूर्नामेंट आयोजित करता है। सुपर-750 उन चुनिंदा 6 स्तरों में से एक है।
- इस स्तर के टूर्नामेंट जीतने पर खिलाड़ियों को 7000 से ज्यादा रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं।

पीवी सिंधु को साल 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
नेशनल (NATIONAL
3. पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो भारत यात्रा पर आए
- 19 जुलाई को पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज 5 दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे 23 जुलाई तक भारत में रहेंगे।
- जेवियर आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
- जेवियर इस यात्रा दौरान भारत-पनामा संबंधों को बेहतर करने पर चर्चा करेंगे।
- साथ ही इस यात्रा में ट्रेड, इंवेस्टमेंट,मेरीटाइम सिक्योरिटी, कनेक्टिविटी के क्षेत्रों को बेहतर करने पर बात की जाएगी।
- जेवियर इस यात्रा के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
- इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जेवियर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मिलेंगे और ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे।
- विदेश मंत्री जेवियर इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे।
- इस बातचीत में मेरीटाइम सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स, पोर्ट डेवलपमेंट और दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी बात होगी।
- भारत और पनामा के बीच ऐतिहासिक, आर्थिक और कूटनीतिक रूप से अत्यंत मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
- मध्य अमेरिकी क्षेत्र में पनामा वह पहला देश है जहां भारत ने 1973 में अपना स्थायी दूतावास स्थापित किया था।

भारत और पनामा के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध 1962 में स्थापित हुए थे।
5. जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की
- 19 जुलाई को जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी ने भारत के रक्षा मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की।
- इस मुलाकात में दोनों प्रमुखों ने व्यापार, निवेश, हेल्थकेयर, शिक्षा, समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात की।
- इसके साथ ही म्विनी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की।
- राष्ट्रपति म्विनी, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के निमंत्रण पर अपनी पत्नी मरियम और मंत्रियों,वरिष्ठ अधिकारियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं।
- राष्ट्रपति हुसैन अली की ये यात्रा भारत- तंजानिया रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है।
- जांजीबार हिंद महासागर में एक रणनीतिक जगह पर स्थित है, जो इसे समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बनाता है।
- ये जांजीबार भारत के अफ्रीका आउटरीच और SAGAR (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) विजन में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
- राष्ट्रपति म्विनी 17 जुलाई को भारत पहुंचे हैं। यात्रा की शुरुआत में वे IIT मद्रास के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
- IIT मद्रास जांजीबार कैंपस भारत और जांजीबार ने मिलकर तैयार किया है। इसकी स्थापना के दो साल भी पूरे हुए हैं।

जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली 2023 में आधिकारिक तौर पर भारत आए थे।
अवार्ड (AWARD) 6. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ
- 18 जुलाई को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ।
- फिल्म आर्टिकल 370 को साल 2024 की बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
- वहीं राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला।
- एक्ट्रेस यामी गौतम को आर्टिकल 370 में लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।
- वहीं, ‘ब्रमायुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया।
- बेस्ट गैर-फीचर फिल्म का अवॉर्ड भंगार को मिला।
नेशनल फिल्म पुरस्कार
- नेशनल फिल्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई।
- शुरुआत में इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहित करना और अलग-अलग भाषाओं की श्रेष्ठ फिल्मों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना था।
- पहली बार ये पुरस्कार तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया।
- पहला पुरस्कार मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था।

आज का इतिहास (20 JULY)
- 1296 में अलाउद्दीन खिलजी ने खुद को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।
- 1905 में ब्रिटिश सरकार ने प्रशासनिक सुविधा का हवाला देते हुए बंगाल विभाजन की योजना को मंजूरी दी।
- 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन अपोलो-11 के जरिए चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाले पहले इंसान बने।
———————
ये खबर भी पढ़ें..
भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 की टेस्टिंग होगी:ओशनोग्राफर श्रीनिवास पृथ्वी विज्ञान के सचिव बने, 18 जुलाई का करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
