ग्रे मार्केट से गदगद निवेशक (Pranav Constructions IPO GMP Today)
आईपीओ को खरीदने की होड़ जो मची है उसका एक कारण ग्रे मार्केट भी है। जहां लगातार डिमांड बनी हुई है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ 43 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 34 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 44 रुपये रहा है।
कितना है प्राइस बैंड? (Pranav Constructions IPO Price band)
प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 120 शेयरों का एक लॉट तय किया है। जिसकी वजह से किसी भी निवेशक को कम से कम 14880 रुपये का दांव लगाना ही होगा।
इस आईपीओ का साइज 351.03 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2.55 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, मौजूदा निवेशक 35.43 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे। आईपीओ के बाद प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 63.35 प्रतिशत से घटकर 48.54 प्रतिशत हो जाएगी। जबकि पब्लिक के पास 36.65 प्रतिशत से हिस्सा बढ़कर 51.46 प्रतिशत हो जाएगा।
क्या करती है प्रणव कंस्ट्रक्शन
यह एक रियल एस्टेट कंपनी है। मौजूदा समय में कंपनी का कारोबार ग्रेटर मुंबई में है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी ने 28 प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया था। 20 में कंस्ट्रक्शन जारी है। वहीं, 17 प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। बता दें, इस कंपनी के पास कुल 198 पर्मानेंट कर्मचारी पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति तक थे।
आईपीओ के पैसों का क्या होगा?
कंपनी 145.72 करोड़ रुपये का उपयोग मौजूदा प्रोजेक्ट्स और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर करेगी। इसके अलावा 91.50 करोड़ रुपये से मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक चुकाया जाएगा। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.