एक्ट्रेस पूजा भट्ट की 2003 में मनीष मखीजा संग शादी हुई थी. उनकी शादी ज्यादा चली नहीं. 2014 में उनका तलाक हो गया था. अब पूजा भट्ट ने बताया कि आखिर उनका मनीष संग रिश्ता चली नहीं.
विक्की ललवानी संग बातचीत में पूजा भट्ट ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने अपनी शादी और तलाक को लेकर बात की.
उन्होंने कहा, ‘मेरे बहुत सारे दोस्तों ने पूछा कि तुम्हारी शादी 11 साल तक चली है तुम इसे खक्तम क्यों कर रही हो? जवाब था कि नहीं, कोई और नहीं था. मैं किसी और के बारे में सोच ही नहीं रही थी. मैंने मेरी शादी खत्म की क्योंकि मुझे उस रिश्ते में अकेला लगने लगा था. जब आप किसी के साथ रहते हो और फिर भी अकेला लगे तो वो रिलेशनशिप रिश्ता नहीं रहता. एक छत के नीचे रहते हुए भी आप धीरे-धीरे एक-दूसरे को खोने लगते हो.’
पूजा ने बताया कि उनका रिश्ता मनीष के साथ दोस्ती और विश्वास से शुरू हुआ था लेकिन धीरे-धीरे वो अलग हो गए.
आगे पूजा ने कहा, ‘मैंने उससे कहा कि हमारा रिश्ता दोस्ती और विश्वास से शुरू हुआ था. मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कभी नहीं देखूंगी. लेकिन मुझे लगता है कि ये खत्म हो गया. हमने एक-दूसरे को खो दिया. और मैं खुद को एक महिला के तौर पर खो दिया. मैं खुद को वापस चाहती हूं. अगर शादी को जारी रखा तो ये झूठ होगा और मैं झूठ के साथ नहीं रह सकती.’
बच्चे नहीं चाहती थीं पूजा भट्ट
पूजा ने कहा, ‘मैं बहुत क्लियर थी, मैं अपनी पूरी जिंदगी दूसरे पर अपनी नाखुशी का इल्जाम लगाते हुए नहीं रह सकती है. मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीती हूं. मेरी जिंदगी में जितने भी रिश्ते हुए उन्हें पाकर में सौभाग्यशाली हूं. मैं अब जिंदगी अच्छे से जी रही हूं.’
ये भी पढ़ें- महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की ‘हमशक्ल’, ‘परदेस’ एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं
शादी न चलने का एक कारण और बताते हुए पूजा ने कहा, ‘एक कारण और जिसकी वजह से मेरी शादी नहीं चली वो ये कि मैं बच्चे नहीं चाहती थी. मुझे बच्चे पसंद हैं लेकिन मैं मां नहीं बनना चाहती थी. मैंने अपने 30s में खूब काम किया और बहुत कुछ पाना चाहती थी लेकिन मां बनने की फीलिंग नहीं थी. मैं अपने शरीर की सुनी. सौभाग्य से हमारे बच्चे नहीं हैं. इसीलिए हम ईमानदारी से सोच पाए कि हमारे लिए क्या सही है.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.