Poco M8 Power जल्द भारत में लॉन्च होगा। पोको के इस अपकमिंग मिड बजट फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन की झलक भी देखने को मिली है। इसका लुक iPhone 17 Pro की तरह दिख रहा है। पोको के इस अपकमिंग फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर पिछले दिनों ही जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह फोन भारत में Redmi Note 17 के रीब्रांड मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट
Redmi Note 17 को हाल ही में चीनी बाजार में पेश किया गया है। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। फ्लिपकार्ट ने Poco के अपकमिंग फोन M8 Power का डेडिकेटेड मैक्रो पेज बनाया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट लिस्टिंग से कंफर्म है कि पोको के इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया गया है। मैक्रो साइट पर कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी।
Poco M8 Power को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर 2602IPC8I के नाम से देखा गया है। इस फोन को एक्सक्लूसिवली भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा Poco X8 को भी भारत में लॉन्च किए जाने की तैयारी है।
Poco M8 Power के संभावित फीचर्स
पोको का यह फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। भारत में इसे 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जा सकता है। बता दें कि Redmi Note 17 को चीन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में फोन के चिपसेट में बदलाव किए जाने की संभावना है।
यह फोन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – Motorola Edge 70 Max की पहली सेल भारत में शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.