पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शनिवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। पंजाब नेशनल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 3 गुना से ज्यादा होकर 5,253 करोड़ रुपये हो गया। इससे पछले वित्त वर्ष 2025-226 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,675 करोड़ रुपये रहा था।
पहली तिमाही में 32,897 करोड़ रुपये रही पीएनबी की ब्याज आय
पंजाब नेशनल बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जून 2026 को खत्म हुई पहली तिमाही में उसकी कुल आय 37,231 करोड़ रुपये पर स्थिर रही। हालांकि, बैंक की ब्याज आय थोड़ी बढ़कर 32,897 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 31,964 करोड़ रुपये थी। इस दौरान, बैंक का परिचालन लाभ बढ़कर 7,519 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 7,081 करोड़ रुपये था।
गिरावट के साथ 0.26 प्रतिशत पर आया सरकारी बैंक का शुद्ध एनपीए
इस सरकारी बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ। जून तिमाही में बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) घटकर कुल कर्ज का 2.78 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 3.78 प्रतिशत थी। इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा हुआ कर्ज भी घटकर 0.26 प्रतिशत रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ये 0.38 प्रतिशत था। कुल रकम के रूप में सकल एनपीए घटकर 35,381 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2025-26 की जून तिमाही में 42,673 करोड़ रुपये था। वहीं शुद्ध (एनपीए) घटकर 3,433 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,132 करोड़ रुपये था।
शुक्रवार को बढ़त लेकर बंद हुए थे पीएनबी के शेयर
बताते चलें कि शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के शेयर बीएसई पर 0.60 रुपये (0.57%) की तेजी के साथ 105.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। कल कारोबार के दौरान, बैंक के शेयर 104.60 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 106.10 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। बीएसई पर पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों का 52 वीक लो 98.50 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 135.15 रुपये है। बताते चलें कि देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी किए थे।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में अब रोजाना तय होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, OGRA की वेबसाइट पर अपडेट होंगे भाव
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.