नेचर में बिताएं समय
श्रीलंका अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के पहाड़, चाय के बागान और झरने आदि की खूबसूरती देखने लायक होता है। ऐसे में आप ट्रिप के दौरान हरे-भरे नजारों का आनंद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: India आने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Airport पर Entry के लिए e-Arrival Card होगा अनिवार्य
इन जगहों को करें एक्सप्लोर
श्रीलंका के समुद्री तट बेहद खूबसूरत और शांत होते हैं। यहां आप बीच पर घूम सकते हैं और सनसेट का लुत्फ उठा सकते हैं। या फिर आप कोई वॉटर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।
लोकल फूड
कोई भी ट्रिप लोकल फूड के बिना अधूरी मानी जाती है। श्रीलंका का खाना इंडियन खाने से थोड़ा मिलता-जुलता है। लेकिन इसमें अलग तरह के फ्लेवर और मसालों का इस्तेमाल होता है। इसलिए श्रीलंका की लोकल डिशेज जरूर ट्राई करनी चाहिए।
एक्सप्लोर करें धार्मिक स्थल
श्रीलंका में काफी कुछ चीजें देखने लायक हैं। अपनी ट्रिप को थोड़ा और यादगार बनाने के लिए आपको धार्मिक स्थलों को एक्सप्लोर करना नहीं भूलना चाहिए। श्रीलंका में कई प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं।
शॉपिंग करें
ट्रिप से वापस आने से पहले जरूरी है कि आप वहां की फेमस मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें। आप श्रीलंका के लोकल मार्केट घूमने के लिए जा सकते हैं। वहीं आप अपने बजट के हिसाब से खरीददारी जरूर करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.