जैसलमेर और रॉयल विरासत
ट्रिप के पहले दिन सुबह जैसलमेर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पहुंचकर होटल जा सकते हैं। फिर आप जैसलमेर शहर घूमने निकल सकती हैं। सबसे पहले जैसलमेर फोर्ट जाएं, जिसको सोनार किला भी कहा जाता है। जैसेलमेर किली पीले पत्थरों से बना है। यह फोर्ट यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल है। इसकी खासियत यह है कि यहां आज भी लोग रहते हैं। किले के अंदर घर, संकरी गलियां, दुकानें और मंदिर देखने को मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: Travel Tips: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर! ये Winter Destination बने जन्नत, बना लें घूमने का शानदार Plan
किले के अंदर जैन मंदिर बने हैं। इन मंदिरों की नक्काशी बहुत बारीकी से की गई है। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। आप यहां पर पटवों की हवेली का रुख कर सकती हैं। यह पांच हवेलियों का एक ग्रुप है। यहां की बालकनी, खिड़कियां और दीवारों की डिजाइन में शाही दौर की झलक देखने को मिलेगी।
वहीं शाम के समय आप गड़िसर झील पर जा सकती हैं। यहां पर सनसेट का नजारा बहुत खूबसूरत होता है। रात में पास के लोकल मार्केट में घूमकर हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी और राजस्थानी कपड़ें खरीद सकती हैं।
रेगिस्तान और डेजर्ट कैंप
ट्रिप के दूसरे दिन आप कुलधरा गांव की ओर जा सकती हैं। यह एक रहस्यमयी और पुराना गांव है, जहां पर अब कोई भी नहीं रहता है। यहां पर सिर्फ पर्यटकों का आना-जाना होता है। इसके पास खाबा फोर्ट है, जहां से आपको रेगिस्तान का बहुत अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। फिर आप लोधरवा जैन मंदिर जा सकती हैं। इसके बाद सम सैंड ड्यून्स जाना न भूलें। क्योंकि यह जैसलमेर का सबसे फेमस रेगिस्तानी इलाका है।
आप यहां पर जीप सफारी या कैमल सफारी का मजा ले सकती हैं। शाम को रेत पर डूबता हुआ सूरज देख सकते हैं। रात में डेजर्ट कैंप में स्टे कर सकती हैं। आप यहां पर म्यूजिक, लोकनृत्य, राजस्थानी खाने और बोनफायर का मजा ले सकते हैं।
तनोट माता मंदिर और बॉर्डर एरिया
तीसरे दिन सुबह जल्दी उठकर आप तनोट माता मंदिर के दर्शऩ के लिए जा सकती है। यह मंदिर भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर है। इसके बाद आप लोंगेवाला वॉर मेमोरियल देखने जा सकते हैं। आपको यहां पर साल 1971 की जंग से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी। चारों ओर फैला रेगिस्तान और लंबी सड़कें देखने लायक होती हैं।
घूमने का अच्छा समय
बता दें कि जैसलमेर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से लेकर मार्च का होता है। इस दौरान अपने साथ हल्के ऊनी कपड़े और सनस्क्रीन जरूर साथ रखें। डेजर्ट सफारी के लिए आरामदायक कपड़े पहनें। आप यहां पर बस, ट्रेन, हवाई जहाज या अपनी गाड़ी से पहुंच सकती हैं।
वहीं अगर आपको ज्यादा छुट्टी नहीं मिल पा रही हैं, तो आप फ्राइडे की एक दिन की छुट्टी लेकर वीकेंड पर यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.