पब्लिक सर्वे करने वाले दुनिया के सबसे बड़े थिंक टैंक प्यू रिसर्च ने अपने लेटेस्ट सर्वे के आंकड़े जारी किए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। सर्वे के मुताबिक, प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की वजह से दुनिया भर में अमेरिका की इमेज खराब हो रही है। लोगों का अमेरिका पर से भरोसा खत्म हो रहा है। अब अमेरिका के बजाय, भारत और चीन जैसी उभरती ग्लोबल पावर्स पर लोगों का यकीन बढ़ रहा है। प्यू रिसर्च के इस सर्वे में ये भी पता चला है कि आज अमेरिका के 83 परसेंट लोगों का अपने देश की सरकार से मोह भंग हो चुका है। प्यू रिसर्च के इस सर्वे में और क्या-क्या खास है।
ब्रिटेन में सबसे ज्यादा 71% लोग भारत को करते हैं पसंद
साफ है कि ट्रंप के बार-बार के यू टर्न से, अमेरिकी जनता का अपने राष्ट्रपति अपनी हुकूमत पर से भरोसा उठ गया है और उनकी दादागीरी ने पूरी दुनिया में अमेरिका को Unpopular बना दिया है। प्यू रिसर्च सेंटर ने अपने सर्वे के ताजा आंकड़े रिलीज किए तो दुनिया हैरान रह गई। प्यू रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट अगर भारत का हौसला बढ़ाने वाली है तो अमेरिका का सिर दर्द। कुछ मोटे-मोटे आंकड़ों पर नजर डालिए, तो बात समझ में आसानी से आ जाएगी। ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और अमेरिका से लेकर पड़ोस में श्रीलंका तक भारत की रेटिंग हाई है।
- ब्रिटेन के 71 परसेंट लोग भारत को पसंद करते हैं।
- जर्मनी में 63 परसेंट लोगों की भारत के बारे में पॉजिटिव राय है।
- 60 परसेंट इजरायली भारत को लाइक करते हैं।
- इटली में 56 परसेंट, जापान में 55 और कनाडा में 51 परसेंट लोग भारत को पसंद करते हैं।
- यहां तक कि अमेरिका में भी 45 परसेंट लोग भारत के बारे में अच्छी राय रखते हैं।
- पड़ोसी देश श्रीलंका में इंडिया की रेटिंग 79 परसेंट है।
ब्रिटेन से तुर्की तक ट्रंप के बारे में राय है नकारात्मक
इसके उलट, ट्रंप की दादागिरी की वजह से अमेरिका के बारे में ग्लोबल ओपिनियन रिकॉर्ड लो लेवल पर चली गई है। प्यू रिसर्च ने जब दुनिया के 36 देशों में ट्रंप के बारे में सर्वे किया तो नतीजे शॉकिंग निकले। सिर्फ आठ देशों में ट्रंप के बारे में लोगों की राय पॉजिटिव थी। ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, नीदरलैंड्स, इटली और स्वीडन से लेकर तुर्की तक, ट्रंप को लेकर लोगों की राय नेगेटिव थी। चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग पर उनसे ज्यादा लोगों ने भरोसा जताया।
अमेरिका के पड़ोसी भी चीन को कर रहे पसंद
अब तो आलम ये है कि जिस चीन को टारगेट करने के लिए ट्रंप ने टैरिफ वॉर शुरू किया था। उस चीन को लेकर अमेरिकी नौजवानों की राय भी बदल रही है और अमेरिका के पड़ोसी देश तो चीन को ही पक्का दोस्त मानने लगे हैं।
रूस को भरोसेमंद साथी मानते हैं 36% भारतीय
प्यू रिसर्च के लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, भारत में 36 परसेंट लोग रूस को अपने देश का सबसे भरोसेमंद ग्लोबल साथी मानते हैं। वहीं, अमेरिका के बारे में ऐसी राय रखने वालों की तादाद सिर्फ 16 परसेंट है। जान लें कि इससे पहले Popular Global Leaders सर्वे में पीएम मोदी ने बाजी मारी थी। उन्हें दुनिया के अन्य लीडर्स से कहीं ज्यादा अप्रूवल रेटिंग मिली थी।
ये भी पढ़ें- गुलामी की मानसिकता से नहीं निकल पा रहा पाकिस्तान, आजादी के जश्न में भी शहबाज ने कर दी ट्रंप की तारीफ
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.