कितने प्रतिशत एथेनॉल वाले पेट्रोल से हटी ड्यूटी
भारत अपनी जरूरतों के अनुसार तेल का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है।
बता दें कि भारत सरकार पिछले काफी समय से बायोफ्यूल यानी जैव ईंधन के प्रयोग को प्राथमिकता दे रही है। एथेनॉल ब्लेंडिंग भी इसी प्रयोग का एक हिस्सा है।
एक्साइज ड्यूटी वह शुल्क होता है जिसे सरकार देश के अंदर बनी वस्तुओं पर ग्राहकों से लेती है। यह सभी वस्तुओं पर नहीं लगती बल्कि कुछ खास वस्तुओं पर ही लगती है जिनमें शराब, तंबाकू और पेट्रोल के शामिल है।
सरकार के इस फैसले के बाद देश में एथेनॉल से मिले हुए पेट्रोल की मांग बढ़ सकती है। मांग बढ़ने से देश में एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों को भी लाभ होने की पूरी उम्मीद है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के सामने एथेनॉल वाले पेट्रोल से देश को थोड़ी राहत मिल सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.