लोन तय समय से पहले चुकाने के फोरक्लोजर कहा जाता है. इससे आगे का ब्याज देने से बच जाते हैं और EMI का बोझ खत्म हो जाता है. आमतौर पर इससे क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर नहीं पड़ता, बशर्ते आपने पहले अपनी EMI समय पर भरी हो.
लोन फोरक्लोजर के नियम अच्छे से जानना बहुत जरूरी है.
जब आप समय से पहले लोन बंद करने का फैसला करते हैं, तो बैंक आपको एक ‘फोरक्लोजर स्टेटमेंट’ देता है. इसमें वह सटीक रकम लिखी होती है जिसे चुकाकर आपका लोन अकाउंट बंद हो जाएगा. पर्सनल लोन जैसे मामलों में बैंक कुछ पेनल्टी या चार्ज ले सकते हैं, जबकि फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन पर आमतौर पर कोई चार्ज नहीं लगता.
क्या इससे क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है?
कई लोगों को लगता है कि लोन जल्दी बंद करने से उनका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता. जब आप लोन फोरक्लोज करते हैं, तो बैंक क्रेडिट ब्यूरो को सिर्फ इतना अपडेट करता है कि लोन अकाउंट बंद हो गया है. अगर आपने लोन के दौरान अपनी EMI समय पर भरी है, तो यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के लिए पॉजिटिव माना जाता है.
असल में क्रेडिट स्कोर किस पर निर्भर करता है?
क्रेडिट स्कोर पर सबसे ज्यादा असर आपके पेमेंट बिहेवियर का होता है. अगर आपने EMI समय पर भरी है, तो लोन जल्दी बंद करने से कोई निगेटिव असर नहीं पड़ता. लेकिन अगर पहले EMI में देरी हुई है या पेमेंट छूटे हैं, तो उनकी एंट्री क्रेडिट रिपोर्ट में बनी रहती है, चाहे आप बाद में लोन फोरक्लोज ही क्यों न कर दें.
कब फोरक्लोजर करना फायदेमंद होता है?
अगर लोन पर ब्याज दर ज्यादा है, तो उसे जल्दी चुकाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे आगे का ब्याज बच जाता है. इसके अलावा कई लोग सिर्फ अपनी मंथली EMI का बोझ कम करने के लिए भी लोन फोरक्लोज कर देते हैं. हालांकि फैसला लेने से पहले यह जरूर जांच लें कि बैंक कोई फोरक्लोजर फीस तो नहीं ले रहा. अगर फीस ज्यादा है और ब्याज बचत कम है, तो जल्दबाजी में लोन बंद करना फायदे का सौदा नहीं भी हो सकता.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.