सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी कोई अपनी हरकतों से हंसाता है तो कभी किसी की हरकत देख यूजर्स भड़क जाते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जहां लोगों ने कुछ ऐसा कि यूजर्स हैरान रह गए.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट चोरी करते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार का है. यूजर्स इस हरकत पर भड़क गए हैं और सिविक सेंस पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
सड़क बनाने के लिए डाली गई थी सीमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो एक सड़क का है, जिस पर ताजी सीमेंट डाली गई है. कैप्शन और सड़क की हालत देखकर लग रहा है कि यह सड़क पहले टूटी हुई थी, जिसके बाद इसे बनाने के लिए इस पर सीमेंट और कंक्रीट का मसाला डाला गया है. वीडियो के दूसरे पार्ट में उसी सड़क के पास कुछ लोग सीमेंट चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
People caught taking cement from a newly laid road 😳🛣️
The road wasn’t even dry yet! What do you think about this? pic.twitter.com/EugHBeOJw6— Madan Mohan (@madanmo95322469) October 2, 2026
सीमेंट अपने घर ले गए लोग
वीडियो के अगले पार्ट में जो कुछ दिख रहा है, उसे देखकर किसी को भी गुस्सा आएगा और इस तरह की हरकत पर हैरानी भी जताएगा. दरअसल, ताजी बनी सड़क का सीमेंट कुछ लोग चोरी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग फावड़े व अन्य चीजों से ताजी सड़क का सीमेंट निकाल कर तसले और टब में ले जाते दिख रहे हैं. वीडियो में बताया गया है कि स्थानीय लोग सड़क सूखने से पहले ही उसका सीमेंट अपने घर उठा ले गए और इसे घर पर कई तरह की चीजों की मरम्मत में इस्तेमाल कर डाला.
वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और इस तरह की हरकत पर सिविक सेंस पर भी सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि ऐसे में ठेकेदार को पुलिस बुला लेनी चाहिए थी. वहीं एक यूजर लिखता है कि एक तो सड़क टाइम पर नहीं बनती और जब बनती है तो सीमेंट ही चोरी हो जाता है.
यह भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश में कुत्तों को पनाह दे रहा था हाथी, वीडियो वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.