एक तरफ लगातार हो रही बारिश और दूसरी तरफ उफनती नदी। ऐसे हालात में भी ग्रामीणों को अपने परिजन के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ रहा है। ओडिशा के कोरापुट जिले के नंदपुर ब्लॉक से सामने आए वीडियो परेशान करने वाले हैं। मामला नंदपुर ब्लॉक की राइसिंग पंचायत के देवशण्डगुड़ा गांव का है।
गांव की एक बुजुर्ग महिला पाते खरा की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों और ग्रामीणों को उफनती बासुकी नदी पार करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण गांव के पास से बहने वाली बासुकी नदी में पानी बढ़ गया है और तेज बहाव है।
रस्सी के सहारे ग्रामीणों ने पार की नदी
गांव से श्मशान घाट तक जाने के लिए नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई। मजबूरी में लोग शव को कंधे पर लेकर नदी में उतर गए। नदी पार करने के दौरान ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए दोनों किनारों पर रस्सी बांधी। इसी रस्सी के सहारे लोग तेज बहाव के बीच नदी पार करते नजर आए। इसके बाद शव को श्मशान घाट तक ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
दो दिनों में दूसरी बार ऐसी स्थिति आई सामने
देवशण्डगुड़ा गांव में यह समस्या कोई नई नहीं है। खास बात यह है कि पिछले दो दिनों में यह दूसरी घटना है, जब किसी मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए इसी बासुकी नदी को पार करके ले जाना पड़ा। करीब दो दिन पहले भी इसी गांव के एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उस समय भी परिजन और ग्रामीण शव को लेकर बासुकी नदी पार करके श्मशान घाट पहुंचे थे। अब दो दिन के भीतर दोबारा ऐसी स्थिति सामने आने से ग्रामीणों की परेशानी एक बार फिर सामने आई है।
लंबे समय से पुल निर्माण की मांग
ग्रामीणों द्वारा बासुकी नदी पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पुल बनने से बारिश के दिनों में नदी पार करने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। फिलहाल, बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ इलाके में आवागमन की परेशानी भी बढ़ जाती है। देवशण्डगुड़ा के ग्रामीण अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि पुल का निर्माण कब शुरू होगा और कब उन्हें बासुकी नदी पार करने की इस मजबूरी से राहत मिलेगी। हाल ही में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक खबर सामने आई थी, जहां कुछ स्कूल के छात्र-छात्राएं उफनती नदी पार कर जाते दिख रहे हैं।
(शुभम कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
तालाब में डूबे 8वीं और 7वीं के दो बच्चे, मां के साथ गौरी विसर्जन के लिए पहुंचे थे; मौत
युवक पर तलवार-सरिया से हमला, इलाज कराने अस्पताल पहुंचा तो वहां भी आ धमके हमलावर; VIDEO आया सामने
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.