- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खरीद कीमत और MRP में बड़े अंतर की बात कही।
मुंढे के मुताबिक, एक निजी अस्पताल ने IV सेट ₹11.05 में खरीदा, जबकि उसकी MRP ₹325 थी। यानी दोनों कीमतों में करीब 2,841% का अंतर था।
इसी तरह ₹6.75 की सिरिंज की MRP ₹57.20 और ₹29.41 के कैथेटर की MRP ₹310 मिली। उन्होंने मरीजों के लिए कीमतों में पारदर्शिता की जरूरत बताई।
मुंढे ने कहा कि इलाज के दौरान मरीजों को अक्सर पता नहीं होता कि अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की असल कीमत कितनी है और कितना मार्जिन जोड़ा गया है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ कीमत का नहीं, बल्कि मरीजों को सही जानकारी देने और पारदर्शिता का भी मामला है।
खबर अपडेट की जा रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
