कंपनी के शेयरों में उछाल (PC Jeweller Share)
आज शुक्रवार को पीजी ज्वैलर्स के शेयर बढ़त के साथ 9.21 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 9.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इसके बाद शेयरों में नरमी देखने को मिली है।
किस खबर की वजह से मची है हलचल (PC Jeweller News)
कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उन्होंने बैंक से लिए गए 96 प्रतिशत से अधिक लोन का चुका दिया है या प्रक्रिया में है। पीसी ज्वैलर्स ने कहा कि मौजूदा तिमाही में कंपनी कर्ज मुक्त हो जाएगी। कंपनी के नजरिए से यह एक बड़ी उपलब्धि है।
दो साल से संघर्ष कर रहा है स्टॉक (PC Jeweller Share performance)
इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1.07 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 1 साल में स्टॉक का भाव 41 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.86 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर्स का 52 वीक हाई 16.11 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7982 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1.70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
भले ही निवेशकों के लिए पिछले दो साल कठिनाई से भरे रहे हों लेकिन इसके बाद भी तीन साल में स्टॉक का दाम 216 प्रतिशत की तेजी हासिल कर चुका है। 5 साल में स्टॉक का दाम 277 प्रतिशत बढ़ा है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2024 में हुआ था। कंपनी के शेयरों को तब 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई। 2017 में कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। बता दें, पेनी स्टॉक ने आखिरी बार निवेशकों को 2018 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.