कब है रिकॉर्ड डेट
नर्मदा एग्रोबेस लिमिटेड की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। शेयरों के बंटवारे के लिए 31 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया गया है।
इस स्टॉक का प्रदर्शन कैसा है?
शुक्रवार को नर्मदा एग्रोबेस लिमिटेड के शेयर 0.51 प्रतिशत की गिरावट के बाद 35 रुपये के स्तर पर बीएसई में बंद हुए थे। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 1 साल में स्टॉक का दाम 63 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.45 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
Narmada Agrobase Ltd का 52 वीक हाई 45.18 रुपये और 52 वीक लो लेवल 18.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 132 करोड़ रुपये का है।
शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में कैसा
दो साल में Narmada Agrobase Ltd के शेयरों का दाम 118 प्रतिशत और तीन साल में 137 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के शेयरहोल्डिंग की बात करें तो जून क्वार्टर के दौरान 50.30 प्रतिशत हिस्सा प्रमोटर्स के पास था। वहीं, पब्लिक के पास 49.70 प्रतिशत हिस्सा था। पिछले तीन क्वार्टर से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.